{"_id":"6532da02fb119a3d7609c634","slug":"656-lakhs-stolen-from-farmers-bank-account-sonipat-news-c-197-1-snp1002-8083-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: किसान के बैंक खाते से 6.56 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: किसान के बैंक खाते से 6.56 लाख उड़ाए
Sat, 21 Oct 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 21 Oct 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर ठगों ने गांव नकलोई के किसान के बैंक खाते से 6.56 लाख रुपये निकाल लिये। किसान के खाते से 14 अगस्त से 26 सितंबर के बीच 42 दिन में यह राशि निकाली गई है। किसान के पास खाते से राशि निकलने का कोई संदेश नहीं मिला है। किसान के बयान पर साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव नकलोई निवासी किसान संजीव कौशिक ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनका गांव ककरोई स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा में खाता है। खाते के साथ उनका मोबाइल नंबर दर्ज है। किसान का आरोप है कि उनके खाते से 14 अगस्त से 26 सितंबर के बीच कई बार ट्रांजेक्शन कर 6.56 लाख रुपये ऑनलाइन निकाल लिए गए। उनके खाते में अलग-अलग समय में यह राशि निकाली गई है। संजीव का आरोप है कि कई बार ट्रांजेक्शन होने के बाद भी उनके मोबाइल पर कोई मैसेज तक नहीं भेजा गया। किसान का कहना है कि उन्होंने 26 सितंबर को साइबर पुलिस को एक ऑनलाइन शिकायत दी थी। अब उन्होंने साइबर थाना में जाकर लिखित शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि किसान ने खाते से नकदी निकाले जाने की शिकायत दी थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ठगों के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।