{"_id":"5bc8c183bdec22694623cbb9","slug":"61539883395-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डों पर धारा-144 लागू कर धरना बाहर निकाला, रोडवेज बस लेकर चले चालक पर काला तेल फेंका, पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डों पर धारा-144 लागू कर धरना बाहर निकाला, रोडवेज बस लेकर चले चालक पर काला तेल फेंका, पांच पर मुकदमा
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत/गोहाना/राई। प्राइवेट बसों को परमिट दिए जाने के विरोध में हरियाणा रोडवेज तालमेल कमेटी के आह्वान पर वीरवार को भी कर्मियों की हड़ताल जारी रही। सोनीपत बस अड्डे पर वीरवार सुबह जब कर्मचारी धरना देने पहुंचे तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बलवान सिंह ने धारा-144 लागू होने का हवाला देकर धरना दे रहे कर्मियों को बस अड्डे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कर्मियों ने देवीलाल चौक पर धरना दिया, जहां कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने भी कर्मियों को समर्थन दिया। गोहाना में कर्मचारी अंदर ही बैठे रहे व धारा-144 लागू होने के बाद भी धज्जियां उड़ाईं। वहीं रोडवेज बस लेकर दिल्ली से बड़ौत जा रहे चालक मंजीत पर बहालगढ़ में कुछ कर्मियों ने काला तेल फेंककर विरोध जताया। जिस पर चालक ने बहालगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत देकर पांच कर्मियों पर केस दर्ज कराया है।
रोडवेज अधिकारियों ने हड़ताल के बावजूद सोनीपत से सुबह साढ़े पांच बजे एक बस जयपुर व इससे पहले दो बसें दिल्ली के लिए रवाना कर दीं। चालक मंजीत दिल्ली से बस को बहालगढ़ से होते हुए बड़ौत के लिए लेकर निकला। जब वह जीटी रोड स्थित बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो वहां इको गाड़ी में सवार पांच कर्मचारियों ने उस पर खिड़की से काला तेल फेंक दिया और आरोपी कर्मी मौके से फरार हो गए। इसके बाद चालक मंजीत ने बहालगढ़ पुलिस चौकी में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने आरोपी परिचालक अमित व चालक सज्जन सहित तीन अन्य कर्मियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज कर दिया। वहीं धारा-144 लागू होनेे पर सोनीपत बस अड्डे से धरना बाहर निकाले जाने के बाद हड़ताली कर्मियों ने देवीलाल चौक पर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान धरने पर पहुंचे कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया ने कर्मचारियों की मांग को प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों के विरोध के बीच सोनीपत डिपो से तीन तो गोहाना सब डिपो से 34 बसें चलाई गईं।
चार कर्मचारी नेताओं पर एस्मा के तहत कार्रवाई
रोडवेज जीएम जोगेंद्र सिंह रावल ने पहले ही दिन से हड़ताली कर्मचारियों पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। 34 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के नोटिस के साथ चार कर्मचारी नेताओं पर एस्मा के तहत कार्रवाई करने की पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर थाना शहर पुलिस ने सब इंस्पेक्टर रणबीर सिंह, चालक रामपत, योगेश व चंद्रहास पर एस्मा के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ आवेदन फार्म, जीएम ने किया इंकार
कर्मियों की हड़ताल के चलते सरकार ने आउटसोर्सिंग पर चालक व परिचालकों की भर्ती करने का निर्णय लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर भर्ती के लिए आवेदन फार्म वायरल होने के बाद सैकड़ों आवेदक बस अड्डे पर पहुंचे। जहां जीएम जोगेंद्र रावल ने बस अड्डे पर पहुंचे युवाओं से आवेदन लेने से मना कर दिया। विभाग की साइट पर आवेदन नहीं होने पर आवेदकों ने निराशा जताई।
बसों को चलाने पर ही लगेगी हाजिरी
धारा-144 लागू होने पर जीएम रोडवेज जोगेंद्र रावल ने बताया कि जितने कर्मचारी हाजिर हैं, वह किसी भी समय बस का परिचालन कर सकता है। उसी के अनुसार कर्मचारी की हाजिरी लगेगी। ड्यूटी पर कर्मचारी मौजूद होने के बाद भी जिसने काम नहीं किया, उसकी हाजिरी नहीं लगाई जाएगी। हड़ताल के चलते रोडवेज को अब तक करीब 35 लाख रुपये का घाटा हो चुका है।
गोहाना में धारा- 144 के बावजूद बस स्टैंड पर उड़ाई धज्जियां
बस स्टैंड पर धारा 144 को लागू कर दिया, लेकिन उसके बाद भी धारा-144 की धज्जियां उड़ाते हुए कर्मचारी बस स्टैंड प्रांगण में ही धरने पर बैठे रहे। हरियाणा स्टेट वर्कर यूनियन के उप प्रधान कृष्ण अपने साथियों के साथ रोडवेज कर्मियों को समर्थन देने के लिए पहुंचे। धरने पर थाना शहर प्रभारी राजपाल, सीआईए प्रभारी जलजीत सिंह ने कर्मचारियों को शांति बनाए रखने की बात कहीं।
रेलवे स्टेशन पर रोजाना 50 हजार रुपये अतिरिक्त कमाई
सोनीपत रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि रोडवेज कर्मियों की हड़ताल के चलते रेलवे स्टेशन पर करीब 50 हजार रुपये प्रतिदिन ज्यादा आमदनी हो रही है। त्योहारी सीजन के मद्देनजर रेलवे की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए कोई नई ट्रेन भी नहीं चलाई गई।