{"_id":"5b67504c4f1c1bb35d8b76ea","slug":"61533497420-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेका कर्मचारी व मजदूर 9 अगस्त को करेंगे जेल भरो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेका कर्मचारी व मजदूर 9 अगस्त को करेंगे जेल भरो आंदोलन
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठेका कर्मचारी और मजदूर 9 अगस्त को करेंगे जेल भरो आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ ठेका कर्मचारी व मजदूर 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन करेंगे। जिसमें वह अपनी मांगों को पूरी कराने की मांग भी सरकार से करेंगे। इसको लेकर ही रविवार को सोनीपत में सीटू की एक मीटिंग हुई, जिसमें आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया गया।
मीटिंग कोषाध्यक्ष सुनीता की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सीटू के राज्य सचिव आनंद शर्मा, टेकराम शर्मा, पिंकी, सीमा ने राष्ट्रीय सीटू के आह्वान पर 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन की तैयारी की। सीटू के राज्य सचिव आनंद शर्मा ने कहा कि 9 अगस्त को सीटू के कार्यकर्ता पूरे देश में केंद्र व राज्य कि भाजपा सरकार की ओर से लिए जा रहे मजदूर विरोधी निर्णयों के खिलाफ गिरफ्तारी देंगे। कहा कि जेल भरो आंदोलन में परियोजना वर्कर, मिड डे मील, आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर्स, क्रेच वर्कर, मदर ग्रुप, वन मजदूर, बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर के आउटसोर्स कर्मचारी, विश्वविद्यालय मुरथल ठेका कर्मचारी, हुडा ठेका सफाई कर्मचारी, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, ग्रामीण चौकीदार, भवन निर्माण मजदूर, बीएसएनएल ठेका कर्मचारी, निवार डोरी औद्योगिक मजदूर गोहाना, एचएसआईआईडीसी कुंडली एवं राई औद्योगिक मजदूर हिस्सा लेंगे। यह सभी 9 अगस्त को सुबह पंचायत भवन में इक्ट्ठा होकर शहर की सड़कों पर रोष प्रदर्शन करते हुए मिनी सचिवालय पर गिरफ्तारी देंगे।
--
मंत्री के आवास पर आज से धरना शुरू करेंगे क्रेच वर्कर
क्रेच वर्कर यूनियन की प्रदेश महासचिव पूजा राठी व सीटू के राज्य सचिव आनंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कार्यरत सैकड़ों क्रेच वर्कर सोमवार से कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। जिसका नोटिस मंत्री के आवास पर भेज दिया गया है। कहा कि लंबे समय से क्रेच वर्कर अपने रोजगार को बचाने के लिए आंदोलनरत हैं। मई 2018 से अब तक मंत्री कविता जैन से कई बार बातचीत हो चुकी है और विभागीय अधिकारियों से भी कई दौर की वार्ता हो चुकी है। उसके बावजूद नौकरी बचाने के लिए कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।