{"_id":"5b58cfc04f1c1b61508b5486","slug":"61532547008-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस अड्डे पर हुई डिलीवरी, महिला ने लड़के को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस अड्डे पर हुई डिलीवरी, महिला ने लड़के को दिया जन्म
Updated Thu, 26 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस अड्डे पर हुई डिलीवरी, महिला ने लड़के को दिया जन्म
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। बस अड्डा परिसर में बुधवार को रोडवेज बस से उतरते ही एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डे पर डिलीवरी होने की सूचना एंबुलेंस कर्मियों को देकर बुलाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से जच्चा व बच्चे को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
रोहतक के गांव कान्ही निवासी अनीता को प्रसव पीड़ा होने पर सास शांति घर से सोनीपत के लिए बस में लेकर चल थी। वह सोनीपत बस अड्डे पर रोडवेज बस से उतरकर गेट की तरफ आटो पकड़ने के लिए चली तो वहीं पर अनीता को प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों व कुछ महिलाओं ने डिलीवरी कराने में मदद की। अनीता ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस तरह रोडवेज अड्डे पर डिलीवरी होने की सूचना एंबुलेंस कर्मियों को दी गई और सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से जच्चा व बच्चे को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां दोनों को गायनी वार्ड में भर्ती कर दिया। डाक्टरों ने महिला व बच्चे की जांच की, जहां दोनों की हालत सही बताई गई।