फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   वाहनों में क्षमता से ज्यादा स्कूली बच्चे मिले तो चालान कटेगा : डीसी

वाहनों में क्षमता से ज्यादा स्कूली बच्चे मिले तो चालान कटेगा : डीसी

Thu, 19 Jul 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
वाहनों में क्षमता से ज्यादा स्कूली बच्चे मिले तो चालान कटेगा  : डीसी
लघु सचिवालय में बिना हेलमेट वाले दो पहिया वाहन चालकों के प्रवेश पर रोक, कटेंगे चालान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। डीसी विनय सिंह ने एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में विद्यार्थियों को लाने और लेकर जाने वाले निजी व स्कूली वाहनों की रोजाना जांच करें। जिस वाहन में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों को ले जाया जाता है, उनके तुरंत प्रभाव से चालान करें। विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वहीं डीसी ने लघु सचिवालय परिसर में आने वाले दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पहने परिसर में प्रवेश नहीं करने की अपील की। डीसी विनय सिंह लघु सचिवालय में जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कोई भी दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट पहने लघु सचिवालय परिसर में प्रवेश करता है तो उसका चालान किया जाए। डीसी विनय सिंह ने स्कूल संचालकों को भी आह्वान किया कि वे स्वयं भी इस बात की जांच करते हुए स्कूल सड़क सुरक्षा नीति की अनुपालना करें।
डीसी ने महाराजा अग्रसेन चौक से मुरथल नेशनल हाइवे तक सड़क को दुर्घटना रहित बनाने पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया। इस मार्ग पर अवैध कटों को बंद कर पुलिस की व्यवस्था की जाए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग नं. 44 व 709 पर अवैध कटों को बंद करने के निर्देश दिए। दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से उन्होंने विभिन्न चौराहों की रीडिजाइनिंग पर भी विमर्श किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जो सड़कें राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ती हैं उन पर लाइट, सड़क चिन्हों आदि की व्यवस्था को दुरुस्त करें।
विज्ञापन

---
नो पार्किंग जोन में खड़े वाहन होंगे जब्त
डीसी विनय सिंह ने शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को जब्त किया जाए। दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को भी हटाया जाए। उन्होंने ई-रिक्शा और ऑटो के लिए निर्धारित स्टैंड का प्रयोग करने के निर्देश दिए। रोड सेफ्टी संगठन के पदाधिकारियों को शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीसी मंदीप कौर, एसडीएम प्रशांत पंवार, एसडीएम सुरेंद्रपाल, विजय मलिक, नगराधीश श्वेता सुहाग, निगमायुक्त सुशील कुमार, डीएसपी विरेंद्र सिंह, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विकास कुमार, भूपेंद्र सिंह, एचएसआरडीसी के डीजीएम पंकज गौड़, नपा गन्नौर के सचिव रमेशलाल बतरा, रोड सेफ्टी एसोसिएट शिवानी, विशाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed