{"_id":"5b43b19b4f1c1bbc248b5893","slug":"61531163035-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्गों का डाक विभाग के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्गों का डाक विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन नहीं मिलने से परेशान बुजुर्गों का डाक विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। पेंशन वितरण को लेकर डाक विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर सोमवार को बुजुर्गों का गुस्सा भड़क गया। दर्जर भर गांवों से आए पेंशन धारकों ने डीसी कार्यालय में पहुंचकर रोष जताया। डीसी कार्यालय में पेंशन धारकों ने ज्ञापन देकर जल्द समस्या के समाधान की मांग उठाई।
जिले में पेंशन वितरण प्रणाली अब डाक विभाग और बैंकों के माध्यम से ऑनलाइन की जा रही है। करीब 90 गांवों में डाक विभाग पेंशन वितरित करता है। लेकिन अधिकतर गांवों में पिछले चार से पांच महीनें से बुजुर्गों, विधवाओं, विकलांगों को डाक विभाग द्वारा पेंशन जारी नहीं की जा रही है। जिसके चलते पेंशन धारकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां डाक विभाग पेंशन वितरण में देरी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ पेंशन धारकों की बुक में भी कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आ रही है। कई पेंशन धारकों ने बताया कि डाक कर्मी एक महीने की पेंशन वितरित करते समय दो-दो बार मोहर लगा देते हैं। यही नही एक पेंशन धारक ने बताया कि पेंशन बुक में तीनों माह की पेंशन चढ़ा रखी है, लेकिन पेंशन अब तक नहीं दी गई है। पेंशन धारकों ने प्रशासन के आला अधिकारियों से मामले की जांच करवाने की मांग की।
डाक विभाग पर बदसलूकी का आरोप
चिड़ाना, लुहारी टिब्बा, सलीमसर माजरा, महलाना, भटाना, चिटाना, रहमाना, चटिया औलिया सहित दर्जन भर से अधिक गांवों के पेंशन धारक आए थे। जिनमें मीना, राज सिंह, चंदन, भरत सिंह, मोहन, महाबीर, लछीराम, चंद्रो देवी, रामसिंह, राजे, चंद्रभान, होशियार ने आरोप लगाया कि डाक कर्मचारी उनके साथ बदसलूकी करते हैं। यही नहीं समाज कल्याण विभाग के अधिकारी भी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।