फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्रदेश के सभी शुगर मिल की बढ़ेगी पेराई क्षमता, सोनीपत तक चलाई जाएगी मेट्रो

प्रदेश के सभी शुगर मिल की बढ़ेगी पेराई क्षमता, सोनीपत तक चलाई जाएगी मेट्रो

Sat, 18 Nov 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के सभी शुगर मिल की बढ़ेगी पेराई क्षमता, सोनीपत तक चलाई जाएगी मेट्रो
प्रदेश की शुगर मिलों की बढ़ेगी पेराई क्षमता, सोनीपत तक चलेगी मेट्रो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रदेश की सभी शुगर मिलों की पेराई क्षमता बढ़ाई जाएगी, जिसपर काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सरकार ने 11 करोड़ रुपये जारी कर दिए है, जिससे जल्द से जल्द मिलों की पेराई क्षमता बढ़ा दी जाए। क्योंकि पेराई क्षमता कम होने के कारण किसानों का पूरा गन्ना मिल पर नहीं पहुंच पाता है, और उनको परेशानी उठानी पड़ती है। यह परेशानी आगे से किसानों को नहीं उठानी पड़ेगी और सरकार लगातार किसानों के समस्याओं को दूर करने में लगी हुई है।
सीएम मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सीएम ने कहा कि कुंडली तक मेट्रो लाने के लिए कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है और कुंडली तक मेट्रो की लाइन बिछाने के लिए काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। सरकार अब इसे आगे बढ़ाने में लगी है और मेट्रो को सोनीपत तक लाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट पर अधिकारियों को लगाया गया है, जिससे जल्द से जल्द इसकी रूपरेखा तैयार करके केंद्र के सामने रखा जा सके। सीएम ने बड़ी में बनने वाली रेल कोच फैक्ट्री के लिए भी जल्द काम शुरू कराने की बात कही। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ने रेलवे को कोच फैक्ट्री के लिए जितनी जमीन की जरूर थी, वह ट्रांसफर कर दी है। जिससे जल्द से जल्द कोच फैक्ट्री का काम शुरू हो सके, क्योंकि यहां रेल कोच फैक्ट्री बनने से काफी युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस दौरान सीएम ने विपक्षी पार्टियों पर भी हमला बोला और कहा कि कांग्रेस ने अपनी पिछली सरकार में जितने गड्ढे खोदे थे, उनको भरने में सरकार लगी हुई है। अगर सरकार समय पर केएमपी और केजीपी का काम करा देती तो दिल्ली में प्रदूषण नहीं होता और प्रदूषण के कारण इतनी परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ती। लेकिन सरकार अब जल्द से जल्द इन दोनों प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा हटाने का जल्द जारी होगा पत्र
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नेशनल हाईवे 1 पर जिस टोल को लगाया गया है, उसे अभी नहीं लगाना चाहिए था। क्योंकि वहां पर काफी अव्यवस्था है। उनको दूर करने के बाद ही टोल लगाया जाना चाहिए था। लोगों को वहां अव्यवस्थाओं के कारण जिस तरह समस्या हो रही है, उसको देखते हुए ही टोल प्लाजा हटवाने के लिए केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की गई थी। इस टोल को उस समय तक हटाने के लिए कहा गया है, जबतक वहां पूरी तरह से व्यवस्था ठीक नहीं हो जाती है। इसको देखते हुए ही जल्द टोल प्लाजा हटाने का पत्र जारी हो जाएगा और इसे उसके बाद ही लगाया जाएगा जब व्यवस्था ठीक होने के साथ ही लोगों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed