{"_id":"594972f84f1c1b987f8b4611","slug":"61497985784-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"51.75 एमएम बारिश से राहत के साथ आफत, सड़कों पर भरा पानी, बती रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
51.75 एमएम बारिश से राहत के साथ आफत, सड़कों पर भरा पानी, बती रही गुल
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
जिले में सोमवार रात को तेज हवा के बाद शुरू हुई बारिश रुक-रुककर मंगलवार सुबह तक होती रही। इससे शहर की सड़कों व गलियों में पानी भर गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारिश से अधिकतर जगह की बत्ती भी गुल हो गई और लोगों के इनवर्टर भी जवाब देने से परेेशानी ज्यादा बढ़ गई। किसानों के लिए जरूर बारिश राहत लेकर आई और धान की रोपाई के काम में तेजी आ गई।
जिले में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक 51.75 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण सोनीपत शहर में सारंग रोड अंडरब्रिज पूरी तरह पानी से लबालब हो गया। यहां से आवागमन को पानी भरने के कारण बंद करना पड़ा। वहीं निकासी न होने से महलाना रोड, सूरी पेट्रोल पंप वाली गली, सब्जी मंडी, सेक्टरों की कई सड़कों पर पानी भर गया। शहर के लाल दरवाजा क्षेत्र सहित शहर के अन्य इलाकों में बारिश का पानी की निकासी न होने से सीवर ओवरफ्लो तक हो गए। इस तरह पानी निकासी न होने पर प्रशासन के दावों की पोल भी खुली।
बिजली रही आठ घंटे तक गुल
तेज हवा व बारिश के कारण बिजली की लाइनों में फाल्ट हो गया। जहां शहर में कई जगह लगभग आठ घंटे बिजली गुल रही तो ग्रामीण क्षेत्र में रात भर बिजली गायब रही। बिजली न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली आपूर्ति मंगलवार को दोपहर के समय हो सकी।
विज्ञापन
किसानों के खिले चेहरे
तेज बारिश के चलते किसानों के चेहरे खिल उठे। बरसात से धान लगाने के लिए खाली पड़े खेतों में जलभराव की स्थिति हुए। खेतों के लबालब होने पर किसानों ने धान की रोपाई करने की तैयारियां भी शुरू कर दी। कृषि विभाग की ओर से जिले में 90 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई करने का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है।
1.75 एमएम बारिश से राहत के साथ आफत, सड़कों पर भरा पानी, बत्ती रही गुल
शहर की गलियों व सड़कों पर भरा बारिश का पानी, वाहन चालक रहे परेशान
बारिश के चलते धान उत्पादक किसान खुश, खेतों में धान की रोपाई हुई तेज