फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   राई स्पोट्र्स स्कूल मामले में आमने-सामने विधायक व आईजी

राई स्पोट्र्स स्कूल मामले में आमने-सामने विधायक व आईजी

Wed, 21 Jun 2017 12:33 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
राई स्पोट्र्स स्कूल मामले में आमने-सामने विधायक व आईजी
सोनीपत। राई स्पोर्ट्स स्कूल में गड़बड़ी के मामले को लेकर कांग्रेस विधायक जयतीर्थ दहिया और आईजी भारती अरोड़ा पूरी तरह से आमने-सामने आ गए हैं। जहां कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता कर सामान खरीद में गड़बड़ी की जांच अपनी शिकायत पर होने का दावा किया। उसके बाद ही वित्त मंत्रालय की टीम का ऑडिट व उसमें गड़बड़ी मिलने की बात कही। विधायक ने स्कूल में हुई गड़बड़ी को लेकर प्रबंधन पर आरोप भी लगाए। वहीं, आईजी भारती अरोड़ा ने साफ कहा कि जब वह स्कूल में प्राचार्य बनकर आई तो उनको वहां कई सामान की खरीद में गड़बड़ी मिली। इसकी जांच कराने के लिए उन्होंने खुद ही खेलमंत्री और सरकार को पत्र लिखा था और उसके आधार पर जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed