फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अधिगृहीत भूमि पर आज काम बंद करवाकर किसान करेंगे फसल के रोपाई की तैयारी

अधिगृहीत भूमि पर आज काम बंद करवाकर किसान करेंगे फसल के रोपाई की तैयारी

Thu, 15 Jun 2017 07:15 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
अधिगृहीत भूमि पर आज काम बंद करवाकर किसान करेंगे फसल के रोपाई की तैयारी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर।
बड़ी एचएसआईआईडीसी द्वारा अधिग्रहण की गई भूमि का हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद मुआवजा न मिलने से रोषित पांच गांवों किसानों का धरना वीरवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने विपिन त्यागी के नेतृत्व में निर्णय लिया कि वे शुक्रवार से अधिग्रहण की गई जमीन पर निर्माण कार्य बंद करवाकर फसल की रोपाई की तैयारी करेंगे। वहीं, धरने पर बैठे किसानों को भारतीय किसान यूनियन के नेता रोहताश बैनीवाल ने धरने पर पहुंचकर समर्थन दिया। धरने के तीसरे दिन भी प्रशासन की तरफ से कोई भी अधिकारी किसानों की सुध लेने नहीं पहुंचा। प्रशासन की अनदेखी से रोषित किसान विपिन त्यागी, अरुण त्यागी, बलवान सिंह, मेहर सिंह, राजकुमार नंबरदार, रामधन आदि ने चेताया कि जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक उनका धरना व रोष प्रदर्शन जारी रहेगा। धरनास्थल पर कोई घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

नेता वोट लेने तो आ जाते हैं, समर्थन देने नहीं : मेहर सिंह
किसान नेता मेहर सिंह ने कहा कि तीन दिन से किसान धरने पर बैठकर अपनी मांग के लिए गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता किसानों के पास वोट मांगने तो आ जाते हैं, लेकिन उनकी जायज मांग का समर्थन करने के लिए कोई भी नेता नहीं आया। उन्होंने भाकियू का समर्थन देने पर आभार व्यक्त किया। किसानों का कहना कि जो नेता किसानों के साथ है वे भी उसी के साथ है। सत्ता में बैठे नेताओं को भी चाहिए कि वे किसानों की धरने पर पहुंचकर समस्या सुनें और उसका समाधान करवाने का प्रयास करें।
विज्ञापन

फोटो 09- धरने पर बैठे किसानों को संबोधित करते भाकियू नेता रोहताश बैनीवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed