फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मध्यप्रदेश के किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी जाट आरक्षण संघर्ष समिति

मध्यप्रदेश के किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी जाट आरक्षण संघर्ष समिति

Wed, 14 Jun 2017 11:28 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के किसान आंदोलन के समर्थन में उतरी जाट आरक्षण संघर्ष समिति

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
मध्यप्रदेश में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी बुधवार को लघु सचिवालय पर पहुंचे। वहां समिति के पदाधिकारियों ने काफी देर तक हंगामा किया और डीसी केएम पांडुरंग को पीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, लघु सचिवालय में अनशन पर बैठे नकलोई गांव के भाकियू नेता दरियाव सिंह की नहरी पानी के अधूरे पड़े खाल को बनवाने की मांग को जल्द पूरा करवाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार हितेंद्र शर्मा व समिति जिलाध्यक्ष आजाद सिंह लठवाल ने जूस पिलाकर भाकियू नेता का अनशन तुड़वाया।
डीसी को बुलाने की मांग
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष आजाद सिंह लठवाल के नेतृत्व में बुधवार को समिति के कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे थे। वह लघु सचिवालय परिसर में प्रशासन द्वारा बनाए गए धरना स्थल पर पहुंचे। वहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मध्यप्रदेश में किसानों की मांगों का समर्थन किया गया। इस दौरान वहां पर तहसीलदार हितेंद्र शर्मा पहुंचे और ज्ञापन लेने लगे तो समिति के पदाधिकारियों ने तहसीलदार से डीसी को बुलाने की मांग की। इस पर तहसीलदार ने उन्हें डीसी से कैंप कार्यालय में मिलवाने की बात कही, लेकिन वे वहां जाने के लिए तैयार नहीं हुए, बल्कि लघु सचिवालय में दो दिन से भूख हड़ताल पर बैठे भाकियू नेता दरियाव सिंह के पास समर्थन देने पहुंचे। वह नकलोई गांव में नहरी पानी के खाल को पूरा बनवाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठा हुआ था, जिसे अधूरा छोड़ा गया है। तहसीलदार ने उसे जल्द ही पूरा कराने का आश्वासन दिया और उसके बाद तहसीलदार हितेंद्र शर्मा व समिति जिलाध्यक्ष आजाद ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन

16 को रूखी में करेंगे रोड जाम
उसी समय वहां डीसी केएम पांडुरंग पहुंच गए। समिति जिलाध्यक्ष आजाद सिंह लठवाल ने पीएम के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों पर गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतारा जा रहा है। समिति इसकी कड़ी निंदा करती है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा राशि देने, जले हुए गेहूं के फसलों का मुआवजा मुहैया करवाने की मांग की। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में मारे गए किसानों के परिवारों को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। वहां किसानों ने फैसला लिया कि 16 जून को गांव रूखी में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रोड जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 10- लघु सचिवालय पर अनशन स्थल की ओर जाते जाट आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी
फोटो 11- डीसी केएम पांडुरंग को मांगपत्र देते जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष आजाद सिंह लठवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed