{"_id":"6a5401b055d4201b0f09fd73","slug":"60-of-tb-patients-have-been-adopted-by-various-organizations-sonipat-news-c-197-1-snp1003-156813-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 60 फीसदी टीबी मरीजों को विभिन्न संस्थाओं ने लिया गोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 60 फीसदी टीबी मरीजों को विभिन्न संस्थाओं ने लिया गोद
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-15 में टीबी मरीज को पोषण आहार किट वितरित कराते जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ
सोनीपत। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में निक्षय मित्र योजना के तहत 60 फीसदी टीबी मरीजों को विभिन्न संस्थाओं ने गोद लिया है। जनसेवा जागृति धाम ट्रस्ट ने 70 टीबी मरीज गोद लिए। रविवार को सेक्टर-15 स्थित जागृति धाम परिसर में टीबी मरीजों को पोषण आहार किट का वितरण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य मरीजों का इलाज करने के साथ उन्हें बेहतर पोषण, मानसिक सहयोग और सामाजिक समर्थन देना है।
जिले में 2800 टीबी मरीज हैं जिनमें से 60 फीसदी को संस्थाओं ने गोद ले रखा है। इन मरीजों में से अधिकांश गरीबी रेखा से नीचे हैं। सरकारी अस्पतालों से मुफ्त दवा मिलने के बावजूद, पौष्टिक और संतुलित खाने की कमी उनके जल्दी ठीक होने में बाधा बन रही है। ऐसे मरीजों की देखरेख के लिए निक्षय मित्र प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। सरकारी अधिकारी, शिक्षक, डॉक्टर और आम नागरिक भी निक्षय मित्र बन सकते हैं। वे मरीजों को गोद लेकर उनके खाने और दवा का खर्च उठाएंगे।
चलाया जा रहा है टीबी स्क्रीनिंग अभियान
जिले में संदिग्ध मरीजों की पहचान के लिए व्यापक स्तर पर टीबी स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य अधिकारी सक्षम नागरिकों, उद्योगपतियों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से अपील कर रहे हैं कि वे निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लें। पोषण आहार वितरण के दौरान रोगियों को संतुलित पोषण आहार का महत्व समझाया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
वर्जन
निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी मरीजों के पोषण को लेकर निक्षय मित्र बनाए जा रहे हैं। योजना के तहत अब तक 60 फीसदी टीबी मरीजों को विभिन्न संस्थाओं की ओर से गोद लिया जा चुका है।
डॉ. तरुण यादव, जिला क्षय रोग अधिकारी