फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   6 new dengue patients found, figure reached 960

डेंगू के छह नए मरीज मिले, आंकड़ा 960 पर पहुंचा

Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
6 new dengue patients found, figure reached 960
सोनीपत। जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। डेंगू नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग के दावे खोखले साबित हो रहे है। जिले में मंगलवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। जिले में मरीजों का आंकड़ा 960 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में डेंगू पर नियंत्रण रखने में विभाग लाचार नजर आ रहा है। मंगलवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में बुखार के 4 मरीज व डेंगू के 2 मरीज भर्ती है। दूसरी ओर डेंगू नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार मॉनीटरिंग करने का दावा कर रहा है। विभाग की तरफ से गठित 174 टीमों पर जिले भर में डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान एमपीएचडब्ल्यू मलेरिया के सैंपल लेकर लैब में भेज रहे हैं और डेंगू की जांच कराने के लिए मरीजों को जिला अस्पताल जाने के लिए कह रहे हैं। साथ ही डेंगू के नियंत्रण को लेकर विशेष कदम नहीं उठाया जा रहा। ऐसे में अस्पताल में काफी संख्या में बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक ने कहा कि सभी लोग डेंगू से बचाव के लिए सावधानियां जरूर बरते। लोग घरों के आस-पास पानी जमा न होने दें। डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर जांच अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed