फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   599 active case in sonipat

सर्वाधिक 599 नए रोगी, 2771 मरीजों का चल रहा उपचार

Sat, 17 Apr 2021 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
599 active case in sonipat
सोनीपत। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में सर्वाधिक 599 नए रोगियों के मिलने की पुष्टि हुई। वहीं 97 मरीजों स्वस्थ हुए। फिलहाल जिले में 2771 सक्रिय मरीज हैं, जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 19122 जबकि ठीक होने वालों की संख्या 16258 पहुंच चुकी है। अप्रैल महीने में अब तक 3432 संक्रमित मिल चुके हैं, इनमें से आधे से ज्यादा सिर्फ बीते चार दिनों में सामने आए हैं। वहीं, सात की मौत हो चुकी है। सभी मरने वालों की आयु 60 साल से ज्यादा रही। इसके लिए बुजुर्गों और बच्चों को सावधानी बरतने की जरूरी है। वहीं बुजुर्ग वैक्सीन लगवाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

डीसी श्यामलाल पूनिया ने कहा कि लापरवाही बरतने वालों सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना नियमों की पालना करें। खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करें। यदि अपने आसपास कोई कोरोना संदिग्ध दिखे तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर-1950 पर दी जा सकती है। कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए टीकाकरण जरूरी है। इसके अलावा लक्षण वाले मरीज मास्क का उपयोग करें और लोगों से छह फीट की दूरी बनाए रखें। खांसी होने व छींकते समय टिश्यू व रुमाल का उपयोग करें। स्वयं उपचार करने की बजाय डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अभी सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed