{"_id":"6acd5042712643a190031665","slug":"550-crore-to-be-spent-on-footpath-construction-and-repair-sonipat-news-c-197-1-snp1003-162260-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सेक्टरों के मास्टर रोड की बदलेगी सूरत, फुटपाथ निर्माण और मरम्मत पर खर्च होंगे 5.50 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सेक्टरों के मास्टर रोड की बदलेगी सूरत, फुटपाथ निर्माण और मरम्मत पर खर्च होंगे 5.50 करोड़
Tue, 13 Oct 2026 02:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के सेक्टरों में मास्टर रोड की हालत सुधारने और पैदल राहगीरों की आवाजाही सुगम बनाने की तैयारी की जा रही है। सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण (एसएमडीए) की ओर से सेक्टर-8/19 और सेक्टर-18/19 के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क पर फुटपाथ निर्माण व सेक्टर-18 और 19 के बीच मास्टर रोड की विशेष मरम्मत के लिए निविदा लगाई गई है। दोनों विकास कार्यों पर करीब 5.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
योजना के तहत सेक्टर-8/19 और 18/19 के बीच स्थित 45 मीटर चौड़ी सड़क पर फुटपाथ बनाया जाएगा। इससे पैदल चलने वाले लोगों को आवागमन के लिए सुरक्षित और सुविधाजनक जगह मिल सकेगी। सेक्टरों में सड़क किनारे पैदल चलने वाले लोगों को होने वाली परेशानी कम करने के लिहाज से यह कार्य महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
स्वर्णप्रस्थ स्कूल रोड से सेक्टर-18ए तक होगी मरम्मत :
दूसरे कार्य के तहत सेक्टर-18 और 19 के बीच स्वर्णप्रस्थ स्कूल रोड से सेक्टर-18ए की ओर जाने वाली 45 मीटर चौड़ी मास्टर रोड की विशेष मरम्मत की जाएगी। सड़क की मरम्मत होने से वाहन चालकों को राहत मिलने और सेक्टरों के बीच आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू होंगे कार्य :
एसएमडीए ने दोनों कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की है। प्रक्रिया पूरी होने और एजेंसी तय होने के बाद निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू किए जाएंगे। इन कार्यों का उद्देश्य सेक्टरों की प्रमुख सड़कों की स्थिति सुधारने के साथ पैदल राहगीरों की सुविधा बढ़ाना और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
सेक्टर-8/19 और सेक्टर-18/19 के बीच 45 मीटर चौड़ी सड़क पर फुटपाथ निर्माण व सेक्टर-18 और 19 के बीच मास्टर रोड की विशेष मरम्मत के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। इस कार्य पर 5.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निविदा का आवंटन होने के बाद निर्माण कार्य कराया जाएगा। - यजेश मोहन मेहरा, मुख्य अभियंता, एसएमडीए, सोनीपत।