फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   5322 deaths pending, 124 registrations could be done

Sonipat News: 5322 इंतकाल लंबित, 124 रजिस्ट्री हो सकी

Thu, 11 Jan 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 11 Jan 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
5322 deaths pending, 124 registrations could be done
सोनीपत लघु सचिवालय में धरना स्थल पर हड़ताल के दौरान नारेबाजी करते पटवारी व कानूनगो। संवाद
सोनीपत। पटवारियों व कानूनगो की सात दिन से जारी हड़ताल के चलते 5300 से ज्यादा इंतकाल लंबित हो गए हैं। साथ ही रजिस्ट्री प्रक्रिया पर भी हड़ताल का असर पड़ने लगा है। हड़ताल से पहले करीब 300 रजिस्ट्री हो जाती थी, अब रजिस्ट्री की संख्या आधे से कम रह गई है। बुधवार को 124 रजिस्ट्री हो सकी। पटवारियों व कानूनगो ने अपनी हड़ताल 12 जनवरी तक बढ़ाई है। जिसकी वजह से राजस्व विभाग के काम प्रभावित हो रहे हैं। पटवारखानों में ताले लटके होने के कारण लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। पे-ग्रेड बढ़वाने समेत अन्य मांगों को लेकर पटवारी व कानूनगो हड़ताल कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक उन्हें वार्ता के लिए भी नहीं बुलाया है।
विज्ञापन

दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले में 79 पटवारी व 20 कानूनगो हड़ताल पर है। पटवारखाने में जमीन से संबंधित काम कराने आए लोगों को बिना काम करवाए वापस घर लौटना पड़ रहा है। जमीन पैमाइश, भूमि रिकॉर्ड, फसलों का सत्यापन आदि के कार्य नहीं हुए। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। 3 जनवरी से चल रही पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीर नहीं है। जिसके चलते 12 जनवरी तक हड़ताल बढ़ानी पड़ी। धरना स्थल पर एसोसिएशन के सचिव नितेश, युद्धवीर, संदीप धनखड़, रवि लाकड़ा, सुमित आंतिल समेत अन्य पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन



रजिस्ट्री प्रक्रिया जारी, 45 हजार फाइलें अटकी

कानूनगो व पटवारियों की हड़ताल के चलते बुधवार को भी तहसील परिसरों में रजिस्ट्री प्रक्रिया जारी रही। एक सप्ताह में करीब 45 हजार फाइलें लंबित है। इंतकाल, फर्द, वसीयतनामा, नक्शे, जाति, आय, रिहायशी व अन्य तरह के प्रमाणपत्र नहीं बन पाए। इसके अलावा फसल सत्यापन और जमीन की पैमाइश संबंधी कार्य भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील रजिस्ट्री हुई इंतकाल लंबित
सोनीपत 71 1713
खरखौदा 15 733
गोहाना 27 1421
गन्नौर 11 778
राई --- 428
खानपुर कलां --- 249

वर्जन
पटवारियों व कानूनगो की हड़ताल से पहले 300 से ज्यादा रजिस्ट्री हो जाती थी। अब रजिस्ट्री कम हो रही है। इंतकाल भी काफी लंबित हो गए हैं।
हरिओम अत्री, जिला राजस्व अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed