{"_id":"5b67514a4f1c1b6f668b79ba","slug":"51533497674-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी पीने को मजबूर सुदामा नगर के लोग, बीमारी फैलने का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी पीने को मजबूर सुदामा नगर के लोग, बीमारी फैलने का डर
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिनों से दूषित पानी पीने को मजबूर सुदामा नगर के लोग
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सुदामा नगर के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हो गए हैं। पिछले चार दिनों से सुदामा नगर के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। जिससे लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। बार-बार शिकायतों के बाद भी पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारी उनकी समस्या का समाधान कराने की ओर ध्यान नहीं दे रहे है, जिससे लोगों में रोष पनप रहा है।
सुदामा नगर की गली नंबर 3 में रहने वाले राज, शिवचरण, देवीराम, विजय, धर्मबीर, सतेंद्र, नीलीमा, सुनीता, रेखा, बबली, कमला, रोशनी आदि ने बताया कि उनके घरों में कई सालों से पेयजल की जगह दूषित पानी पहुंच रहा है। शिकायत के बाद कुछ दिन तो साफ पानी आया, लेकिन फिर वही सिलसिला शुरू हो गया। अब पिछले चार दिनों से लोग दूषित पानी पीने को मजबूर है। दूषित पानी से तेल की बदबू भी आ रही है। दूषित पानी के कारण नहाने व कपड़े धोने को भी तरसते हुए है। उन्होंने कहा कि दूषित पानी किसी भी काम में प्रयोग में नहीं लाया जा रहा, जिससे लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। दूषित पानी की शिकायत कई बार पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारियों से कर चुके है, लेकिन अधिकारी समस्या का समाधान कराने की ओर गंभीर नहीं है। इससे पहले दूषित पानी पीने से कई लोग बीमारी भी हो चुके है। उन्होंने बताया कि सुदामा नगर में दूषित पानी आने की शिकायत मंत्री से भी कर चुके है, लेकिन समाधान नहीं कराया गया।
दूषित पानी पानी से वर्ष 2011 में हुई थी दादा-पोते की मौत
सुदामा नगर के रहने वाले राकेश ने बताया कि सालों से घरों में दूषित पानी पहुंचने की समस्या बनी हुई है। वर्ष 2011 में दूषित पानी का पानी से उसका बेटा लोकेश पीलिया से ग्रस्त हो गया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। राकेश ने बताया कि लोकेश की मौत के बाद उसके पिता सांवलियाराम ने भी तीन दिन बाद ही दम तोड़ दिया था। उस समय प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा गया था, लेकिन समय गुजरते ही अधिकारी सबकुछ भूलकर बैठ गए। अभी भी इसी तरह दूषित पानी घरों में पहुंच रहा है, जिसका समाधान कराने की ओर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन
--
पेयजल सप्लाई में दूषित पानी आने की समस्या बनी हुई है। जिससे कपड़े धोने व नहाने के लिए भी लोग तरस गए हैं। दूषित पानी से घरों में भी बदबू फैली हुई है। शिकायतों के बाद भी पब्लिक हेल्थ के अधिकारी समाधान नहीं करा रहे।- रोशनी
--
दूषित पानी से सुदामा नगर के लोगों में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। पहले भी दूषित पानी का सेवन करने से लोग बीमार हो चुके हैं। जल्द समस्य का समाधान नहीं होने पर सीएम से मामले की शिकायत की जाएगी। - शिवचरण
--
पहले साफ पानी आता था तो प्रेशर कम होता था। अब दूषित पानी घरों में पहुंच रहा था तो बूस्टरों से तेज प्रेशर से पानी छोड़ा जा रहा है। दूषित पानी के कारण उनके घरों में लगी टंकियों की तीन दिन में सफाई करनी पड़ रही है। - राज
--
पेयजल की समस्या को लेकर बूस्टर पर जाते हैं तो कर्मचारी खुद दूषित पानी पीने की बात कहकर उन्हें वापस भेज देते हैं। आश्वासन देने के बाद भी घरों में साफ पानी नहीं भेजा जाता। बार-बार शिकायत के बाद भी साफ पानी नहीं आता। - शीलावती
सीवर लीकेज होने पर सुदामा नगर के घरों में पेयजल की जगह दूषित पानी पहुंचने का मामला संज्ञान में है। समस्या का समाधान कराने के लिए टीम को भेजा जाएगा। लोगों की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
- राजपाल सिंह, एसडीओ पब्लिक हेल्थ सोनीपत।