फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   केएमपी से तोड़ा पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के नाम का शिलापट्ट, इनसो भड़का

केएमपी से तोड़ा पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के नाम का शिलापट्ट, इनसो भड़का

Sun, 19 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
केएमपी से तोड़ा पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के नाम का शिलापट्ट, इनसो भड़का
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत/राई।
हाईवे पर गांव बढ़खालसा के पास केएमपी (कुंडली-मानेसर-पलवल) एक्सप्रेस-वे के मुख्य चौराहे पर लगाया गया शिलान्यास पत्थर लापरवाही में टूटने से नाराज इनेलो कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। यह शिलान्यास पत्थर पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के नाम का लगा हुआ था, जिसे किसी ने तोड़ दिया है। इस मामले में इनेलो कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि हाईवे पर बढ़खालसा गांव के चौराहे पर केएमपी का शिलान्यास पत्थर लगा हुआ था। यह शिलान्यास पत्थर वर्ष 2004 में लगाया गया था। तब शुरुआत में इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की बात हुई थी। शनिवार को इस शिलापट्ट को किसी ने खंडित कर दिया। इसके बाद यह शिलापट्ट हाईवे पर पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलते ही दर्जनों इनेलो कार्यकर्ता आक्रोश के साथ हाईवे पर पहुंच गए। यहां पर उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे युवा नेता कुणाल गहलावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के नुमाइंदे इस तरह औछी हरकत कर रहे हैं। इससे भविष्य में इनेलो सरकार बनने से नहीं रोक सकते। इनेलो ने कभी ऐसी तुच्छ हरकत नहीं की। आक्रोशित कार्यकर्ता पुलिस थाने पहुंचे, जहां पर उन्होंने मामला दर्ज कर आरोपी को तलाशने की मांग की है। इनेलो कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती, तो वो हाईवे पर उतरने से पीछे नहीं हटेंगे। इस दौरान अजीत आंतिल, फूलकंवर चौहान, राजपाल सेवली, अशोक कौशिक, कर्णपाल, रविंद्र सफियाबाद, सोनू, कृष्ण स्वरूप त्यागी, प्रतीक त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने कहा दोबारा लगाया जाएगा पत्थर
उपायुक्त के मकरंद पांडुरंग ने बताया कि केएमपी पर पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का शिलान्यास पत्थर निर्माण कार्य के दौरान या फिर किसी वाहन की टक्कर से गिरने की सूचना मिली है। इस संबंध में एचएसआईआईडीसी अधिकारियों को निर्देश जारी कर उसे दोबारा तैयार करने को कहा है। फिलहाल यहां निर्माण के चलते इस पत्थर को भविष्य में उद्घाटन पत्थर के साथ ही स्थापित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed