फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अधूरी तैयारियों के बीच शुगर मिल शुरू, मिल के अंदर चल रहा कंस्ट्रक्शन का कार्य

अधूरी तैयारियों के बीच शुगर मिल शुरू, मिल के अंदर चल रहा कंस्ट्रक्शन का कार्य

Fri, 10 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
अधूरी तैयारियों के बीच शुगर मिल शुरू, मिल के अंदर चल रहा कंस्ट्रक्शन का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
दी सोनीपत को ऑपरेटिव शुगर मिल का पेराई सत्र वीरवार को हवन के साथ शुरू हुआ। मिल प्रशासन ने अधूरी तैयारियों के साथ ही मिल को शुरू कर दिया, क्योंकि मिल के अंदर वीरवार के दिन भी कंस्ट्रक्शन चलता रहा। वहीं कार्यक्रम में सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर को आना था, लेकिन मंत्री के नहीं पहुंचने पर किसान मायूस रहे। सहकारिता राज्य मंत्री को अपनी समस्याएं बताने के लिए ही बड़ी संख्या में किसान वहां पहुंचे थे, लेकिन उनके नहीं आने पर किसान मायूस हो गए।
शुगर मिल में हवन के बाद एमडी सुशील कुमार ने बताया कि पेराई का लक्ष्य 27 लाख क्विंटल निर्धारित किया गया है, जिससे 10 प्रतिशत शुगर की रिकवरी होने की उम्मीद है। इस वर्ष गन्ना विकास योजना के तहत किसानों की विभिन्न सुविधाओं पर 180.05 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है, जिसमें 33.25 लाख रुपये अनुदान स्वरूप खर्च होंगे। शेष 146.80 लाख रुपये ब्याज मुक्त ऋण के रूप में दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मिल को आधा घंटा चलाकर रोकी मशीन
एमडी सुशील कुमार ने बटन दबाकर मिल को चालू किया। इसके बाद निदेशक मंडल के सदस्यो के साथ उन्होंने केन मशीन में गन्ना डाला। एमडी के वहां से जाने के उपरांत मिल को बंद कर दिया। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मिल को बार-बार बंद किए जाने से पहले ही दिन किसानों ने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मिल की क्षमता कम होने से हर साल आ रही परेशानी
मिल में सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के आने की सूचना के बाद विभिन्न गांवों से किसान पहुंचे थे। गांव पलड़ा निवासी मोनू, गढ़मिरकपुर निवासी राहुल, दिपालपुर निवासी रामबीर, हिमांशु, नांदनौर निवासी प्रदीप और संत कुमार ने बताया कि पिछले साल 3 अप्रैल को शुगर मिल में टरबाइन फटने के बाद मिल को बंद कर दिया गया था। जिससे किसानों को यूपी, उत्तराखंड के अलावा रोहतक, नारायणगढ़, गोहाना में गन्ना डालना पड़ा था। लेकिन यूपी की मिलों से अभी तक उनकी पेमेंट नहीं हो पाई है। वहीं पिछले साल सोनीपत शुगर मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने की सीएम ने घोषणा की थी, लेकिन उसे अभी तक बढ़ाया नहीं गया है।

-
निदेशक मंडल सहित किसानों को पुरस्कृत किया
एमडी सुशील कुमार ने निदेशक मंडल सहित किसानों को पुरस्कृत किया। बुग्गी में गन्ना लेकर पहुंचे बड़वासनी के प्रेम सिंह व ट्रैक्टर ट्राली में भठगांव के हुकम सिंह और ट्रक में गन्ना लेकर पहुंचे भैंसवाल सेंटर के नरेश कुमार को सम्मानित किया। इनके अलावा मेंहदीपुर के महाबीर, बेगा के यूनुस अली व गढ़ी बाला के सुंदर दहिया भी सम्मानित हुए। निदेशक मंडल के सदस्यों में कामी की कमला, जफरपुर के रामकंवार, मुरथल के सुरेश, अकबरपुर बारोटा के दयानंद, सिसाना के जगमेंद्र, बिधलान के राजकुमार, भठगांव के बलबीर, पिनाना के नरेंद्र मलिक, जुंआ के संदीप, जाहरी के रणबीर सिंह, शुगर मिल की बबीता व जाहरी के राज सिंह आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed