फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   हरियाणवी बोली की वजह से विश्व में पहचान बनाई : ख्याली

हरियाणवी बोली की वजह से विश्व में पहचान बनाई : ख्याली

Wed, 02 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
हरियाणवी बोली की वजह से विश्व में पहचान बनाई : ख्याली
सोनीपत। कॉमेडियन ख्याली ने कहा कि उन्होंने राजस्थान के गंगानगर से निकलकर हरियाणवी बोली को अपनाया और आज इसी बोली की बदौलत पूरे विश्व में पहचान बनाई है। चंडीगढ़ में प्रशिक्षण के दौरान ही लाफ्टर चैलेंज-2 में चयन हुआ और 2006 में उसका विजेता भी बना। इसके बाद कामेडी सर्कस सहित अब तक 20 से भी ज्यादा रियल्टी शो में लोगों को हंसाने का कार्य किया है। वह मंगलवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हरियाणवी शैली के कॉमेडियन ख्याली ने बताया कि मुंबई टू गोवा से सिंह इज किंग तक 12 फिल्मों में अब तक काम किया हैं। अश्लील कामेडी करने की बजाए प्रेरणा दायी हास्य कार्यक्रम करके युवाओं को जागरूक करने का काम किया। ख्याली ने कहा कि जिंदगी में हंसाना एक बड़ी कला है और आज कलाकारों के सामने कई मंच हैं जिनका वह फायदा उठा सकते हैं। उन्होंने कहा मैं खुद नए कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य कर रहा हूं और वह स्ट्रगल करने मुंबई नहीं गया, बल्कि मुंबई वाले खुद उसे लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed