{"_id":"5946cd294f1c1beb4e8b4643","slug":"51497812265-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट से मायूसी, हाकी से खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट से मायूसी, हाकी से खिले चेहरे
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ क्रिकेट व हाकी के मुकाबलों को देखने के लिए सुबह से ही खेल प्रेमी उत्सुक थे। हालांकि क्रिकेट में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन ने जहां उन्हें निराशा दी, वहीं हॉकी में भारत की शानदार जीत ने खेल प्रेमियों को खुशी अवश्य दी।
रविवार को छुट्टी का दिन होने और पाकिस्तान के साथ क्रिकेट व हाकी के दो महा मुकाबले होने के चलते खेल प्रेमी सुबह से ही उत्सुक थे। दोपहर को पाकिस्तान के साथ हुए क्रिकेट मुकाबले में पाकिस्तान द्वारा 338 रन का बड़ा लक्ष्य खड़ा किए जाने से क्रिकेट प्रेमियों में कुछ मायूसी जरूरी थी, लेकिन उन्हें फिर भी जीत का भरोसा था। हालांकि बाद में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ताश के पत्तों की तरफ बिखरने से खेल प्रेमी निराशा में डूब गए। इस बीच भारतीय हाकी टीम ने पाकिस्तान को 7-1 के अंतर से हराकर खेलप्रेमियों को खुश कर दिया।
क्रिकेट से मायूसी, हॉकी से खिले चेहरे