{"_id":"594571544f1c1b606b8b47de","slug":"51497723220-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया ट्रैफिक प्लान लागू, आटो व ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया ट्रैफिक प्लान लागू, आटो व ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहर में जाम से जूझ रहे लोगों को राहत देेने के लिए आखिर नए ट्रैफिक प्लान पर काम शुरू हो गया है। सप्ताह भर पहले पुलिस-प्रशासन की बैठक में इस पर विचार किया गया था। माथापच्ची के बाद लागू किए गए ट्रैफिक प्लान का पहला असर ऑटो रिक्शा व ई-रिक्शा चालकों पर पड़ा है। उनकी रेलवे स्टेशन व सुभाष चौक की तरफ से सीधे गीता भवन की तरफ एंट्री बंद कर दी गई है। अब वाया दयाल चौक से होकर बस स्टैंड की ओर जाना होगा।
पीब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास बनाए पुलिस नाके
शनिवार से नए ट्रैफिक प्लान के तहत रेलवे स्टेशन के सामने व पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास पुलिस नाके बनाए गए हैं। यहां से ऑटो व ई-रिक्शा चालकों को रोका जा रहा है और वाया दयाल चौक होकर बस स्टैंड की ओर जाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं, गीता भवन की ओर से सुभाष चौक या रेलवे स्टेशन की जाने वाले वाहनों पर कोई रोक नहीं लगाई है। शनि मंदिर के पास के जाम को कम करने के लिए भी नया रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। माना जा रहा है कि सोमवार से यह रूट चार्ट लागू कर दिया जाएगा।
उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों संग की थी मीटिंग
बता दें कि कुछ दिन पहले उपायुक्त ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में जाम की समस्या पर चिंता जताई थी। उन्होंने इससे निजात के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान कुछ नए निर्णय भी लिए गए थे, जिनका असर शनिवार को दिखाई दिया। ट्रैफिक पुलिस ने नए प्लान को अलग-अलग हिस्सों में लागू करने का निर्णय लिया है ताकि ज्यादा समस्या न आए। सबसे पहले ई-रिक्शा व ऑटो के रूट बदलने का निर्णय लिया गया है। आमतौर पर गीता भवन चौक पर जाम लगने का कारण ऑटो व ई-रिक्शा को माना जा रहा है। ऐसे में इनके रूट बदले गए हैं।
विज्ञापन
दयाल चौक से होकर पहुंचेंगे बस स्टैंड
अब रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से रिक्शा चालक गीता भवन चौक की तरफ नहीं जा सकेंगे। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के बाहर पीपल के पास पहला नाका लगाया गया है। यहां पर एक एएसआई के नेतृत्व में तीन पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। रेलवे स्टेशन की ओर से आने वाले हर ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा को यहां पर रोका जा रहा है और उन्हें सारंग रोड से होते हुए दयाल चौक की ओर जाने के निर्देश जा रहे हैं। हालांकि, ऑटो व ई-रिक्शा के लिए यह लंबा रूट है। उसके बावजूद पुलिस ने इसे जाम में राहत के लिए जरूरी बताया है।
कई रूटों पर बढ़ गई दिक्कत
नए रूट प्लान से रेलवे स्टेशन से सुभाष चौक या कच्चे क्वार्टर आने वाले यात्रियों की दिक्कत बढ़ सकती है। रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर सुभाष चौक है, लेकिन इसके लिए भी ऑटो या ई-रिक्शा को रेलवे सर्विस रोड से होते हुए प्रेम नगर और फिर एटलस रोड पहुंचना होगा या फिर दयाल चौक से होते हुए ही लंबी दूरी तय करनी होगी।
पहले के प्लान नहीं हुए कारगर
ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्लान को कई बार बन चुका है, लेकिन हर बार यह प्लान 3 से 4 दिन ही चल पाता है। जाम की गंभीर स्थिति का कारगर उपाय आजतक नहीं हो पाया है। साल में एक या दो बार ट्रैफिक प्लान तैयार हो ही जाते हैं, जिनमें कोई न कोई समस्या सामने आने के कारण फिर से पुराना अव्यवस्थित ट्रैफिक रूट ही शुरू हो जाता है। कई बार तो पहले दिन ही शाम तक ट्रैफिक प्लान दम तोड़ जाता है। रेलवे रोड व सुभाष चौक की ओर से गीता भवन की ओर एंट्री कई बार बंद की गई है, लेकिन इसे फिर से खोल दिया गया।
अतिक्रमण करने वालों पर सख्ती
ट्रैफिक प्लान शुरू करते ही नगर निगम के साथ ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों पर भी सख्ती की है। पुरखास अड्डे से बस स्टैंड तक दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया या फिर जुर्माना लगाया गया। करीब दो घंटे चली इस कार्रवाई में दुकानदारों ने कई जगह हल्का विरोध भी किया। कई दुकानदारों ने चेतावनी के बाद स्वयं ही फुटपाथ से सामान हटा लिया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान निगम व पुलिस का सख्त रवैया देखने को मिला। पुरखास अड्डे से गीता भवन व फिर बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकानों के बाहर टंगे बैग व चप्पलें तक टीम ने नहीं छोड़े।
नो पार्किंग में खड़े वाहनों को किया जब्त
एटलस रोड, गीता भवन रोड व बस स्टैंड के आसपास नो पार्किंग में खड़े व जाम का कारण बन रहे वाहनों को ट्रैफिक पुलिस ने जब्त किया। बस स्टैंड से दो गाड़ियों को क्रेन से उठवाकर थाने ले जाया गया। एटलस रोड पर पीली पट्टी से बाहर खड़े वाहनों के फोटो खींचकर उन पर जुर्माना लगाया गया साथ ही चेतावनी भी दी गई।
शाम को बिना परमिट के ऑटो चालकों की ली खबर
पुलिस टीम ने शाम के समय बिना परमिट के आटो चला रहे चालकों की भी जमकर खबर ली। टीम ने मामा भांजा चौक पर ऐसे वाहनों को इम्पाउंड भी किया। पुलिस ने इस दौरान करीब 40 आटो इम्पाउंड कर दिए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर में बगैर परमिट के कोई ऑटो नहीं चल सकेगा।
नए ट्रैफिक प्लान के तहत सबसे पहले गीता भवन चौक के ट्रैफिक को कम करने का प्रयास किया गया है। यहां पर जाम का कारण बनने वाले ऑटो व ई-रिक्शा के रूट बदले गए हैं। फिलहाल प्रयोग के तौर पर ऐसा किया जा रहा है। प्लान कारगर रहा तो शनि मंदिर के पास भी इस तरह से रूट चार्ट लागू किया जाएगा।
-अजय मलिक, प्रभारी शहरी ट्रैफिक पुलिस।
नया ट्रैफिक प्लान लागू, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा
शहर को जाम मुक्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया प्रयास
ऑटो की रेलवे रोड व सुभाष चौक से सीधे गीता भवन की एंट्री बंद
बस स्टैंड के लिए वाया दयाल चौक होकर जाएंगे सवारी वाहन