{"_id":"594430e54f1c1b1f4c8b4571","slug":"51497641189-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पहले मीटर कनेक्शन के लिए अप्लाई, लगा अब तक नहीं, बिल मिलने शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल पहले मीटर कनेक्शन के लिए अप्लाई, लगा अब तक नहीं, बिल मिलने शुरू
Updated Sat, 17 Jun 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
गांव मोहाना के रहने वाले रिटायर्ड फौजी दलेल सिंह ने खेत में तीन साल पहले बिजली कनेक्शन के लिए अप्लाई किया था। इस दौरान कनेक्शन के लिए अप्लाई करते समय फौजी ने पूरी राशि जमा करा दी थी। उसके बावजूद बिजली निगम की अनदेखी के कारण आज तक कनेक्शन तक नहीं मिला। बिजली निगम ने अगस्त 2016 से उसके पास खेत का बिजली बिल भेजना शुरू कर दिया। इस संबंध में कई बार शिकायत भी दी। आरटीआई से लेकर सीएम विंडो पर शिकायत भी की, लेकिन अब तक कोई समाधान तक नहीं हो पाया है। गांव के ही लोगों ने बिजली बिल आने पर उसे भरने के लिए कहा। वह बिजली बिल को भरता आ रहा है। रिटायर्ड दलेल सिंह फौजी शुक्रवार को बिजली निगम के सर्कल कार्यालय में सीजीआरएफ द्वारा लगाए गए जनता दरबार शिकायत देने पहुंचे थे।
सीजीआरएफ की ओर से शिकायत सुनने के लिए बिजली निगम के मुख्यालय से एचएल सिंगला पहुंचे। दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक लगे जनता दरबार में बिजली संबंधी 12 शिकायतें आईं। लेकिन निगम के अधिकारियों की ओर से एक भी शिकायत का समाधान नहीं हो पाया। सीजीआरएफ के सदस्य एचएल सिंगला ने बिजली उपभोक्ताओं को उनकी समस्याओं को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। एसई एसएन शर्मा ने बताया कि दरबार में आई सभी 12 समस्याओं को करीब एक माह के अंदर समाधान कर लिया जाएगा। इस मौके पर बिजली निगम के एक्सईएन व एसडीओ भी मौजूद रहे।
ब्लॉक समिति सदस्य भी दरबार में शिकायत देने पहुंचे
गांव मोहाना की बिजली संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे ब्लॉक समिति सदस्य युद्धविंद्र सिंह ने कहा कि गांव में 27 एकड़ पंचायती जमीन पर पॉवर हाउस लगा हुआ है। वहां से गांव तक मैन सड़क के साथ हाई वोल्टेज लाइन जाती है। उस सड़क को कुछ समय बाद चौड़ा किया जाना है। वह लाइन सड़क के साथ लगाए गए सफेदे के पेड़ों के साथ निकल रही है। पेड़ों के टूटने के कारण मोहाना में बिजली सप्लाई में बाधा उत्पन्न हो रही है। इससे कई दिनों से मोहाना पॉवर हाउस में पांच मेगावाट का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जो जल चुका है।
विज्ञापन
तीन साल पहले मीटर कनेक्शन के लिए अप्लाई, लगा अब तक नहीं, बिल मिलने शुरू
बिजली निगम के अनदेखी से पिछले नौ महीने से आ रहा बिजली बिल
दरबार में पहुंची बिजली की 12 शिकायतें, समाधान एक का भी नहीं