फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50118 withdrawn from youth's account

युवक के खाते से निकाले 50118 रुपये

Sun, 17 Jan 2021 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
50118 withdrawn from youth's account
सोनीपत। गांव मोहाना के युवक के खाते से साइबर ठगों ने 50118 रुपये निकाल लिए। युवक का आरोप है कि उसका एटीएम कार्ड उसके पास है और उसने खाते से संबंधित कोई जानकारी भी किसी को नहीं दी है। उसके बावजूद नकदी निकल गई। युवक के बयान पर मोहाना थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मोहाना के रहने वाले दिलबाग कौशिक ने पुलिस को बताया कि उनका खाता पीएनबी की शाखा में है। उनके बैंक खाते से 12 व 13 जनवरी को अलग-अलग समय पर 50118 रुपये की राशि निकाल ली गई। दिलबाग का आरोप है कि उनका एटीएम कार्ड उनके पास है। साथ ही किसी ने कोई लिंक भी नहीं भेजा और न ही उनसे कोई ओटीपी नंबर की जानकारी ली गई। उसके बावजूद उनके खाते से नकदी निकाल ली गई। जिस पर जब उन्हें ठगी का पता लगा तो मोहाना थाना पुलिस को अवगत कराया। उसने बताया कि साइबर ठगों ने उसके साथ घटना की है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि बैंक से जानकारी लेकर पता लगाया जाएगा कि राशि कहां से निकाली गई है।
विज्ञापन

मोहाना के युवक ने बैंक खाते से नकदी निकलने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर जानकारी जुटाई जा रही है।
अजमेर सिंह, जांच अधिकारी, थाना मोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed