फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50000 prize vikas arrested

शातिर काला जठेड़ी को पुलिस हिरासत से भगाने में शामिल 50 हजार का इनामी विकास गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2020 08:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
50000 prize vikas arrested
सेक्टर-7 मोड़ से गिरफ्तार आरोपी विकास एसटीएफ टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। एसटीएफ रोहतक की टीम ने सेक्टर-7 मोड़ दीवान फार्म के पास से शातिर बदमाश व 50 हजार रुपये के इनामी विकास उर्फ मीता उर्फ पहलवान को गिरफ्तार किया है। गांव भदाना का रहने वाला विकास शातिर बदमाश काला जठेड़ी को फरीदाबाद में पुलिस कस्टडी से भगाने में शामिल था। विकास पर हत्या, हत्या के प्रयास के आठ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश पांच दिन के दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि रविवार रात को एसटीएफ रोहतक की टीम इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। टीम को पता लगा कि हत्या व कई अन्य मामलों में नामजद आरोपी विकास उर्फ मीता उर्फ पहलवान सेक्टर-7 मोड़ के पास आने वाला है। जिस पर संदीप धनखड़ के नेतृत्व में एएसआई हितेंद्र, सज्जन सिंह, सिपाही सुरेंद्र कुमार, तकदीर सिंह, प्रमोद व संदीप कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि विकास 1 फरवरी को फरीदाबाद में कैदी वैन पर हमला कर अपने साथी शातिर बदमाश संदीप उर्फ काला निवासी जठेड़ी को छुड़ा लिया था। पुलिस जांच में सामने आया था कि विकास संदीप को छुड़वाने में संलिप्त था। पुलिस विकास को तीन साल से तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम था। विकास हरियाणा के चार जिलों समेत दिल्ली पुलिस की भी हिट लिस्ट में था।
विज्ञापन

राकेश उर्फ राका हत्याकांड में किया गिरफ्तार
पुलिस ने विकास उर्फ मीता को 10 अक्तूबर, 2017 को गोहाना के गांव मदीना के खेत में हुई राकेश उर्फ राका की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर मदीना के धनराज ने बताया था कि बाइक सवार तीन हमलावरों ने उसके बेटे राकेश की गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी थी। जिसमें बाद में विकास उर्फ मीता का नाम सामने आया था। एसटीएफ ने राकेश हत्याकांड में ही उसे गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में रहा है आरोपी
-10 अक्तूबर, 2017 में गांव मदीना में राकेश उर्फ राका की गोली मारकर हत्या का आरोप।
- 20 नवंबर, 2016 में झज्जर के गांव दादरी तोए में राजेंद्र की गोली मारकर हत्या का आरोप।
-मई, 2016 में खरखौदा में सिसाना के चांद की दुकान पर जठेड़ी के युवक को गोली मारकर घायल करने का आरोप।
-20 फरवरी, 2017 में सुनारिया जेल रोहतक के बाहर बुसाना के रामनिवास उर्फ कल्लू को गोली मारकर घायल करने का आरोप।
-वर्ष 2016 में एम2के शॉपिंग माल, रोहिणी दिल्ली के पास गाड़ी में कहासुनी होने पर अपने साथी मोनू निवासी सोनीपत को गोली मारकर घायल किया।
-1 फरवरी, 2020 को फरीदाबाद में कैदी वाहन पर बरसाकर शातिर संदीप उर्फ काला जठेड़ी को पुलिस हिरासत से छुड़वाने का आरोप।
-1 फरवरी, 2020 में पुलिस मुठभेड़ के बाद गांव पाली फरीदाबाद से अजीत नाम के व्यक्ति को गोली मारकर उसकी गाड़ी छीनने का आरोप।
-1 फरवरी, 2020 में पुलिस मुठभेड़ में चकमा देकर भाग गया था। जिसमें मुकदमा दर्ज है।
रामनिवास उर्फ कल्लू की हत्या कराने को की काला जठेड़ी की मदद
गिरफ्तार आरोपी विकास ने पुलिस को बताया है कि उसने काला जठेड़ी को छुड़ाने में मदद की थी। उसने काला जठेड़ी को इसलिए छुड़वाया कि वह बुसाना के रामनिवास उर्फ कल्लू की हत्या कराना चाहता था। उसकी कल्लू बुसाना से पुरानी रंजिश है। जिसमेें ही वह उसकी हत्या कराना चाहता था।

-----
एसटीएफ ने शातिर बदमाश विकास उर्फ मीता को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी हत्या समेत आठ मामलों में नामजद रहा है। साथ ही उसने पिछले दिनों इनामी बदमाश काला जठेड़ी को पुलिस कस्टडी में भगाने में मदद की थी। विकास की गिरफ्तारी से काला जठेड़ी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। इसके अन्य साथियों का भी जल्द पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
-जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed