फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50 thousand withdrawn from the ATM card changing account by taking the farmer on the bluff

किसान को झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल खाते से निकाले 50 हजार

Thu, 07 Apr 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
50 thousand withdrawn from the ATM card changing account by taking the farmer on the bluff
फव्वारा चौक स्थित एटीएम से पैसे निकालने आए किसान को झांसे में लेकर एक व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड ही बदल लिया। बाद में आरोपी ने उनसे पासवर्ड पता कर खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव चिडाना के रहने वाले राज कपूर ने शहर थाना पुलिस को बताया कि वह किसान होने के साथ अशिक्षित है। वह बुधवार को शहर के फव्वारा चौक स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। वह एटीएम में कार्ड लगाने लगा तो वहां एक व्यक्ति पहले से ही खड़ा था। उसने कहा कि एटीएम कार्ड से पैसे ऐसे नहीं निकलते। उसने उससे एटीएम कार्ड ले लिया और पासवर्ड भी पूछ लिया। बाद में एटीएम खराब होने की बात कही। उस दौरान व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसके मोबाइल पर संदेश आया। उसने अपने परिचित को दिखाया तो पता चला कि खाते से 50 हजार रुपये निकाले गए हैं। उसने अपनी जेब में रखा एटीएम कार्ड उसे दिखाया तो वह भी बदला हुआ मिला। तब उसे पता लगा कि एटीएम कार्ड बदलकर उस व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed