फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   50 thousand rupees stolen from farmer riding in auto, case filed against two women

ऑटो में सवार किसान के 50 हजार रुपये चोरी, दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees stolen from farmer riding in auto, case filed against two women
गांव जागसी के किसान राममेहर के 50 हजार रुपये चोरी हो गए। वह ऑटो में बैठकर घर जा रहे थे, जिसमें दो महिलाएं भी सवार थीं। राममेहर ने महिलाओं पर रुपये चोरी करने का शक जताया है। गोहाना शहर थाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

राममेहर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को गोहाना अनाज मंडी में आढ़ती मुरारी की दुकान से अपनी फसल के 50 हजार रुपये लिए थे। वह शाम को अनाज मंडी के गेट के निकट से गांव जाने के लिए ऑटो में बैठा। ऑटो में पहले से दो महिलाएं बैठी हुई थीं। हसनगढ़ मोड़ के निकट ऑटो चालक ने कहा कि वह पहले महिलाओं को हसनगढ़ गांव छोड़कर आता है और वापस आकर वह उसे गांव जागसी छोड़ आएगा। किसान ने करीब 15 मिनट तक इंतजार किया, लेकिन ऑटो नहीं आया। उसने रुपये संभालने के लिए कमीज की जेब में हाथ डाला तो रुपये नहीं मिले। राममेहर ने शक जताया कि दोनों महिलाओं ने उसके रुपये चोरी किए हैं। करीब एक सप्ताह पहले इसी तरह गांव घड़वाल के एक किसान के रुपये चोरी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed