{"_id":"63c1a9f6630ffd283940fba4","slug":"50-thousand-rupees-stolen-from-a-farmer-carrying-money-for-paddy-crop-sonipat-news-rtk6691899101-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: धान की फसल के पैसे लेकर जा रहे किसान के 50 हजार रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: धान की फसल के पैसे लेकर जा रहे किसान के 50 हजार रुपये चोरी
विज्ञापन
धान बेचकर जा रहे किसान के 50 हजार रुपये चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। अनाज मंडी में धान बेचने के बाद घर जा रहे किसान के 50 हजार रुपये चोरी होने के ढाई माह बाद शहर थाना में इसकी शिकायत दी है।
गांव रिंढ़ाणा निवासी किसान राममेहर ने बताया कि उसने नई अनाज मंडी में आढ़ती को धान बेचा था। 31 अक्तूबर, 2022 को वह बेचे गए धान के पैसे लेकर घर जा रहा था। जब वह बरोदा रोड स्थित मोर चौक से ऑटो में सवार हुआ तो उसमें पहले से दो युवक बैठे हुए थे। बरोदा रोड पर पेट्रोल पंप के नजदीक ऑटो चालक ने आगे जाने से मना कर दिया। स्कूल के बच्चों को घर छोड़ने का बहाना कर चालक ऑटो लेकर शहर लौट गया। ऑटो चालक ने उसे वापस मोर चौक पर उतार दिया। ऑटो जाने के बाद उसने जेब टटोली तो पैसे गायब मिले। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है। संवाद
------
खेत में रखा गया रोटावेटर चोरी
गोहाना। गांव मुंडलाना के एक खेत में रखा गया रोटावेटर चोरी हो गया। किसान चोरी की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है। किसान ओमबीर ने बताया कि खेत से उनका रोटावेटर चोरी हो गया है। उन्होंने अपने स्तर पर रोटावेटर की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। संवाद