फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   5 year old girl dies after being hit by a trolley

Sonipat News: ट्राले की चपेट में आने 5 साल की बच्ची की मौत

Tue, 04 Mar 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
5 year old girl dies after being hit by a trolley
सोनीपत। नाथूपुर गांव की मार्केट में परिजनों संग सब्जी लेने आई एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची को ट्राले ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल बच्ची को दिल्ली के नरेला स्थित अस्पताल ले जाया गया। यहां मासूम की माैत हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से कोरोकला जिला हरदोई (यूपी) व हाल गांव नाथपुर सोनीपत निवासी सुधीर रविवार की देर शाम नाथूपुर मार्केट में सब्जी लेने आया था। उसके साथ भाई हरिपाल, पत्नी सुमी देवी, बेटा शिवा और बेटी गुड़िया (5) थी। वह मार्केट में एक चूड़ियों की दुकान के सामने खड़े थे। तभी सबौली गांव की तरफ से आए ट्राला चालक ने गुड़िया को चपेट में ले लिया। हादसे में गुड़िया गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत दिल्ली के नरेला स्थित अस्पताल में ले गए। यहां उपचार के दौरान गुड़िया की मौत हो गई। पुलिस ने सुधीर के बयान पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित बाबू जगजीवनदास अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सभी की लाडली थी गुड़िया
परिजनों ने बताया कि गुड़िया परिवार में सबसे छोटी होने के साथ ही सभी की लाडली थी। सभी उसे खिलाने के लिए ले जाते थे। हादसे के बाद से परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed