{"_id":"65bfc0b4e4079b9ce20dc2fb","slug":"5-thousand-led-lights-will-be-installed-in-the-city-for-rs-236-crore-roads-will-be-illuminated-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113260-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शहर में 2.36 करोड़ से लगेंगी 5 हजार एलईडी लाइट, सड़कें होंगी रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शहर में 2.36 करोड़ से लगेंगी 5 हजार एलईडी लाइट, सड़कें होंगी रोशन
Sun, 04 Feb 2024 10:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 04 Feb 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। निगम क्षेत्र में चिह्नित ब्लैक स्पॉट स्थानों पर रात्रि प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए शहर के मुख्य मार्गों पर 5 हजार एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। नगर निगम की ओर से 2.36 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित होने के बाद से काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। शहर में 36 वाॅट से लेकर 200 वाॅट तक की एलईडी लाइट की खरीद की जा चुकी है। निगम अधिकारियों का कहना है कि छह माह में सभी लाइट को लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
प्रदेश सरकार ने निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए करीब साढ़े तीन साल पहले सर्वे कराया था। उस दौरान 22 हजार स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव एजेंसी ने सरकार को सौंपा था। सर्वे में सोनीपत निगम क्षेत्र में करीब 5 हजार ब्लैक स्पॉट मिले थे, जहां स्ट्रीट लाइट की आवश्यकता बताई गई थी। 27 दिसंबर 2023 को निगम कार्यालय में हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में स्ट्रीट लाइट खरीदने के लिए 1.65 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया था। नगर निगम की ओर से एलईडी स्ट्रीट लाइट की खरीद कर ली गई है। 2.36 करोड़ रुपये का टेंडर आवंटित करके स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू कराया जा रहा है।
इन स्थानों पर लगाई जा रहीं स्ट्रीट लाइट
शहर के मुख्य मार्गों में ककरोई रोड, गोहाना रोड, गोहाना रोड बाईपास पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा शहर के अंदर कई कॉलोनियों में भी खराब पड़ी लाइट को बदला जाएगा। ककरोई रोड पर स्ट्रीट लाइट को लगाने का जल्द शुरू कर दिया जाएगा। निगम अधिकारियों का कहना है कि छह माह में लाइटों को दुरुस्त करा दिया जाएगा। इसके बाद रात के समय आम लोगों के लिए हर मार्ग पर रात्रि प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ हो जाएगी।
विज्ञापन
स्लिम एप से होगी मॉनिटरिंग
एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही इनकी देखरेख भी बेहतर करने की व्यवस्था है। इसके लिए स्लिम एप (स्ट्रीट लाइट इंस्टालेशन एंड मॉनिटरिंग एप्लीकेशन) तैयार किया गया है। इस पर लाइट के बारे में पूरी जानकारी रहेगी। योजना के मुताबिक ठेकेदार की ओर से फोटो सहित लाइट के बारे में हर जानकारी जैसे वार्ड, पोल संख्या, लाइट क्षमता, लाइट की कंपनी, दिनांक व समय आदि की जानकारी एप पर डाली जाएगी। एप को खोलते ही संबंधित लाइट के बारे में यह पता चल जाएगा कि किस पोल पर कौन सी लाइट कब और किसने लगाई है। खराब होने पर उसकी जिम्मेदारी तय करना आसान होगा। साथ मरम्मत कार्य भी जल्द हो सकेगा।
इन स्थानों पर लगेंगी विभिन्न वाॅट की लाइट
नगर निगम की ओर से छह अलग-अलग वाॅट की एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इसमें 36 व 45 वाॅट की लाइट को गलियों में, 60 वाट की एलईडी स्ट्रीट लाइट को गलियों के चौक पर लगाया जाएगा। इसी तरह 90 वाॅट की स्ट्रीट लाइट को मुख्य सड़कों पर लगाया जाएगा और शहर के मुख्य चौक व पार्कों में 150 व 200 वाट की हाईमस्ट लाइटें लगाई जाएंगी।
वर्जन
2.36 करोड़ रुपये की लागत से 5 हजार एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू करने की सभी तैयारी पूरी हो चुकी है। छह माह के अंदर सभी लाइट को लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। लोगों के लिए शहर के अंदर रात्रि प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो सकेगी।
-वासु बग्गन, सहायक अभियंता, नगर निगम सोनीपत