फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   48.47 lacs come out of woman's account applying fake check.

फर्जी चेक लगाकर महिला के खाते से उड़ाए 48.47 लाख रुपये

Wed, 25 Mar 2020 09:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
48.47 lacs come out of woman's account applying fake check.
कुंडली। गांव कुंडली की रहने वाली महिला के बैंक खाते से फर्जी चेक लगाकर 48.47 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि जमीन बेचने के बाद मिली राशि को उसने बैंक खाते में डाल रखा था। महिला के बयान पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामलेे की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कुंडली की रहने वाली पूनम ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले अपनी डेढ़ एकड़ जमीन बेची थी। जिसकी एवज में मिली नकदी को उन्होंने कुंडली स्थित एक बैंक की शाखा में अपने खाते में डाल रखा है। महिला ने बताया कि उन्होंने अपने खाते से कोई राशि नहीं निकाली। उसके बावजूद अलग-अलग समय में उसके बैंक खाते से 48,47065 रुपये निकाल लिए गए। उनके खाते से चेक के द्वारा यह राशि निकाली गई। जब जिस नंबर के चेक से राशि निकाली गई है वह चेक उनके पास है। ऐसे में उनके खाते से किसी ने फर्जी चेक लगाकर राशि निकलवाई है। जब उन्हें मामले का पता लगा तो वह बैंक में पहुंचे। वहां भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। जिस पर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में जांच के बाद महिला के बयान पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोनीपत शहर में पिछले दिनों एक व्यक्ति के खाते से भी इसी तरह लाखों की नकदी निकाली गई। व्यक्ति ने एटलस रोड स्थित बैंक के मैनेजर समेत तीन अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करा रखा है।
विज्ञापन

महिला ने उनके बैंक खाते के फर्जी चैैक लगाकर नकदी निकालने का आरोप लगाया है। जिसमें फिलहाल अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में हर पहलु से गहनता से जांच की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed