{"_id":"6478ef861f4324d3f907e5e4","slug":"426-crore-compensation-amount-released-for-bad-crops-sonipat-news-c-197-1-snp1001-733-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खराब फसलों के लिए 4.26 करोड़ मुआवजा राशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खराब फसलों के लिए 4.26 करोड़ मुआवजा राशि जारी
Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। बारिश से फसलों को हुए नुकसान के लिए किसानों को राहत देते हुए सरकार ने 4.26 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की है। अधिकारियों का कहना है कि यह राशि जल्द ही उन किसानों के खाते में पहुंचनी शुरू हो जाएगी, जिन्होंने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपनी फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिला प्रशासन की तरफ से फसल सत्यापन के बाद सरकार से करीब 27.64 करोड़ रुपये का मुआवजा जारी करने की मांग की गई थी।
मार्च-अप्रैल माह में हुई बारिश से रबी सीजन में किसानों की फसलों में काफी नुकसान हुआ था। जिसके बाद सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल खोलकर किसानों को अपनी शिकायतें दर्ज करवाने के लिए कहा था। जिले से पोर्टल पर 19104 किसानों ने 138454 एकड़ भूमि में फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके, इसके लिए प्रशासन की विभिन्न टीमों ने खेतों का दौरा कर अपनी रिपोर्ट सरकार के पास भेज दी थी।
गोहाना से मिली थी अधिक शिकायतें
क्षतिपूर्ति पोर्टल पर सबसे अधिक शिकायतें गोहाना खंड से मिली थी। यहां 63 गांवों के 8267 किसानों ने 60092 एकड़ भूमि में फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके अलावा सोनीपत खंड के 104 गांवों के 4384 किसानों ने 29073 एकड़ भूमि में, खरखौदा खंड के 44 गांवों के 2314 किसानों ने 16789 एकड़ भूमि में, राई खंड के 795 किसानों ने 6226 एकड़ भूमि में फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 1.38 लाख एकड़ से अधिक भूमि पर फसल खराब होने की शिकायत मिली थी। जिसके सत्यापन के बाद रिपोर्ट सरकार के पास भेज दी गई है। सरकार की तरफ से किसानों को मुआवजा जारी किया गया है। यह राशि जल्द ही किसानों के खातों में पहुंचेंगी।
हरिओम अत्री, डीआरओ, सोनीपत