फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   426 blood donors earned merit at the annual festival and weekly camp of the cowshed.

Sonipat News: गोशाला के वार्षिकोत्सव और साप्ताहिक शिविर में 426 रक्तदानियों ने कमाया पुण्य

Tue, 17 Feb 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
426 blood donors earned merit at the annual festival and weekly camp of the cowshed.
मुंडलाना स्थित श्रीकृष्ण वासुदेव गोशाला के शिविर में रक्तदान समाजसेवी। संवाद
गोहाना। मुंडलाना गांव स्थित श्री कृष्ण वासुदेव गोशाला के 18वें वार्षिकोत्सव में भंडारा, रागनी कार्यक्रम और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 382 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
विज्ञापन

वहीं गोहाना शहर में परशुराम चौक सोनीपत मोड़ पर आयोजित साप्ताहिक रक्तदान शिविर में 44 यूनिट रक्तदान हुआ। दोनों शिविरों में महिलाओं और परिवारों ने एक साथ रक्तदान करके समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।
विज्ञापन

गोशाला के शिविर की अध्यक्षता जय भगवान नंबरदार ने की। मुख्य अतिथि डॉ. कार्तिक पन्नू और डॉ. केएल पन्नू रहे। संयोजन सुरेंद्र लठवाल सरसाढ़ और सुरेंद्र लठवाल गोहाना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति में मास्टर बलबीर, विजेंद्र कुंडू आजाद सूबेदार, जिले नंबरदार, मास्टर पृथ्वी सिंह, जसवंत पृथ्वी शास्त्री और रामकुमार पूनिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
सुरेंद्र ने किया 13वीं बार रक्तदान
रक्तदान करने वालों में हरियाणा पुलिस के सुरेंद्र ने 13वीं बार रक्तदान किया। यहां गोशाला कमेटी सदस्य नवीन कुंडू शामिल रहे। एक ही परिवार से सुरेंद्र लठवाल ने पत्नी रेनू वाला और बड़े भाई योगेंद्र के साथ रक्तदान किया। देवर विजय (10वीं बार और उनकी भाभी अनु (पहली बार), अशोक लठवाल और उनकी पत्नी गीता और नीरज (10वीं बार) पत्नी मीना (छठी बार) और चाची बाला ने छठी बार रक्तदान किया।
महिलाओं ने दिखाया उत्साह
महिलाओं में अमन कौर (चौथी बार), सुदेश मलिक (दूसरी बार), निधि (पहली बार), सुनीता लठवाल (पहली बार), शोभा शर्मा (पहली बार), रेनू रतवाल (दूसरी बार), प्रीति लठवाल (आठवीं बार), वर्षा लठवाल (पहली बार), पूनम (तीसरी बार) और सिमरन बजाज (छठी बार) ने रक्तदान किया।
गोहाना शहर में भाग राम ट्रस्ट के साप्ताहिक रक्तदान शिविर की अध्यक्षता उषा गगनेजा ने की। संयोजन सतीश सैनी ने किया। मुख्य अतिथि रजनीश मलिक (न्याय प्रवाह प्रमुख, अधिवक्ता परिषद हरियाणा) रहे। विशेष अतिथि अंकित शर्मा एडवोकेट और मनजीत नरवाल एडवोकेट उपस्थित रहे।
इस शिविर में महिलाओं में प्रीति ने पहली बार और पिंकी ने तीसरी बार रक्तदान किया। नियमित रक्तदाताओं में शमशेर, जगदीप, राकेश, अंकित, वीरेंद्र, विक्रांत, रूपेश, ऋषीपाल, पवन, दीपक, नरेश, मनोज, महेश, विकास और मनीष शामिल रहे। पहली बार रक्त देने वालों में संदीप, प्रदीप और आदित्य रहे।

वहीं नियमित रक्तदाताओं में डॉ. जितेंद्र, तकदीर लठवाल, मास्टर बलराज, विजेंद्र सिंह, डॉ. आजाद पन्नू, सतीश कुमार और डॉ. कुलबीर शामिल रहे।

मुंडलाना स्थित श्रीकृष्ण वासुदेव गोशाला के शिविर में रक्तदान समाजसेवी। संवाद

मुंडलाना स्थित श्रीकृष्ण वासुदेव गोशाला के शिविर में रक्तदान समाजसेवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed