फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   423 candidates of Group D got registered, medical examination certificate issued to 100.

Sonipat News: ग्रुप डी के 423 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 100 को जारी किया चिकित्सा जांच प्रमाणपत्र

Sat, 09 Mar 2024 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 09 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
423 candidates of Group D got registered, medical examination certificate issued to 100.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ग्रुप डी में भर्ती हुए अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच कराने के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भीड़ लगी रही। शनिवार को 423 अभ्यर्थियों ने अपनी चिकित्सा जांच कराने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय में अपना पंजीकरण कराया। जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सा जांच पूरी किए जाने के बाद 100 अभ्यर्थियों को चिकित्सा जांच प्रमाणपत्र जारी किया गया है। रविवार को भी सिविल सर्जन कार्यालय व जिला नागरिक अस्पताल खुला रहेगा।

सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर दिनभर अभ्यर्थियों की भीड़ रही और मेडिकल के लिए फाइल तैयार कराने व रसीद कटवाने के लिए अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। उसके बावजूद चिकित्सा जांच के लिए 423 अभ्यर्थियों का पंजीकरण किया गया। चिकित्सा जांच के लिए फाइल पर अलग-अलग रोग से संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर जांच के बाद हस्ताक्षर करता है। शनिवार शाम तक नागरिक अस्पताल में 100 उम्मीदवारों की चिकित्सा जांच पूरी होने के बाद उन्हें प्रमाणपत्र जारी किया गया। रविवार को भी चिकित्सा जांच के लिए काफी उम्मीदवारों के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए ओपीडी में भी चिकित्सकों की व्यवस्था के स्वास्थ्य अधिकारियों ने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्जन

ग्रुप डी में भर्ती हुए अभ्यर्थियों की चिकित्सा जांच रविवार को भी जारी रहेगी। सिविल सर्जन कार्यालय में चिकित्सा जांच से पहले अभ्यर्थियों के अलग से कर्मचारी दस्तावेज पूरे कराए जाएंगे। चिकित्सा जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित कर रखा है। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed