{"_id":"5a81eb8a4f1c1b4e588b83d9","slug":"41518463882-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर में पहुंची टीम, नप कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर में पहुंची टीम, नप कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की
Updated Tue, 13 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए शहर में पहुंची टीम, नप कार्यालय में दस्तावेजों की जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत नगरपरिषद की तीन दिवसीय सफाई की परीक्षा सोमवार से शुरु हो गई है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्र सरकार की तरफ से टीम के अधिकारी स्वच्छ मिशन की सिटी इंचार्ज मधु बाला, संदीप गोहाना पहुंचे। तीन सदस्यीय टीम ने पहले दिन सफाई के लिए तैयार नप के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। इस दौरान नप अधिकारियों के साथ बैठक करके जानकारी भी जुटाई।
बुधवार को टीम के सदस्य जनता के बीच जाकर साफ सफाई के बारे में जानकारी जुटाएगी। लोगों के विचार लिए जाएंगे कि शहर की सफाई को लेकर उनका क्या कहना है, उनके इलाकों में सफाई का कैसा बंदोबस्त है आदि सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे। 14 फरवरी तक सफाई का जायजा लेगी और सफाई की रैंकिंग की जाएगी। टीम के शामिल सदस्यों ने बंद कमरे में गहनता से दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान नप के सचिव रामकरण भारद्वाज, सफाई निरीक्षक दुर्गा देवी मौजूद रहे।