{"_id":"5963d3444f1c1b4d128b45be","slug":"41499714372-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री ने सड़क पर उतर निजी बस चालकों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री ने सड़क पर उतर निजी बस चालकों पर की कार्रवाई
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने सोमवार को हाईवे पर उतरकर निजी बस चालकों की जमकर खबर ली। उन्होंने निर्धारित रूट के बजाए अन्य रूट पर दौड़ने वाली निजी बसों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। हाईवे पर निरीक्षण के दौरान पहले पानीपत फिर सोनीपत में कार्रवाई की गई। इस दौरान कुंडली से पानीपत की तरफ जाने वाली निजी बस में कागजात पूरे नहीं मिलने पर उसे आरटीए की तरफ से सीज भी कर दिया गया।
निजी बस संचालकों के खिलाफ अक्सर शिकायत मिलती है कि वह सरकार की ओर से निर्धारित रूट की बजाए अपने मनमर्जी की रूटों पर बसों को दौड़ाते हैं। जिससे संबंधित रूटों के यात्रियों को परेशानी से दो-चार होना पड़ता है। साथ ही दूसरे रूट पर बस चलने से वहां पहले से निर्धारित बस संचालकों को नुकसान होता है। इस पर सोमवार को निर्धारित परमिट रूट को छोड़कर अन्य रूटों पर चलने वाले बस संचालकों पर लगाम लगाने के लिए खुद परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने हाईवे पर उतर कर जायजा लिया। इस दौरान पानीपत क्षेत्र में जहां दो बसों को पकड़ा गया। वहीं सोनीपत में मुरथल के पास कुंडली बार्डर से पानीपत के बीच मेें चलने वाली निजी बस को काबू किया गया। बस के कागजात की जांच करने के बाद पता चला कि इस बस का रूट पानीपत-सफीदो-असंध है। परंतु यह कुंडली से पानीपत के बीच चलाई जा रही है। ऐसे में परिवहन मंत्री ने सोनीपत आरटीए कार्यालय के अधिकारियों को बुलाकर बस को सीज करवा दिया।
वर्जन
सोमवार को हाईवे पर चलने वाली निजी बसों की जांच की गई। इस दौरान एक बस को निर्धारित रूट की बजाय कुंडली-पानीपत के बीच चलाते पाया गया। बस संचालक कोई कागजात पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद बस को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
- जगबीर शर्मा, सहायक आरटीए, सोनीपत।