{"_id":"593bf2684f1c1b98718b4579","slug":"41497100904-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिवासपुर में 30 लाख की लागत से बनेगा थ्री पौंड सिस्टम : जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिवासपुर में 30 लाख की लागत से बनेगा थ्री पौंड सिस्टम : जैन
Updated Sat, 10 Jun 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत।
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने शनिवार को लिवासपुर में बहालगढ़ रोड से नाला निर्माण, लिवान में मुख्य सड़क और जाट जोशी में पौने दो करोड़ रुपये की राशि से विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कविता जैन ने लिवासपुर में नागरिकों की मांग पर 30 लाख रुपये की लागत से थ्री पौंड सिस्टम और चौधरी उधमीराम के नाम से पार्क का निर्माण करवाने की घोषणा की। मंत्री जैन ने लिवान में मवेशियों के लिए तालाब निर्माण, एससी चौपाल में शौचालय निर्माण कराने के लिए मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि विभिन्न गलियों के निर्माण पर 40 लाख रुपये के इस्टीमेट तैयार करवाए जा चुके हैं। जाट जोशी, असावरपुर, राई, लिवासपुर में 50 लाख रुपये खर्च करते हुए स्ट्रीट लाइट लगवाई जा रहीं हैं। प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि निगम गांवों में विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार गंभीर है। अमृत योजना के तहत शहर की 16 कालोनियां और 10 गांवों में पीने के पानी की आपूर्ति बेहतर की जाएगी। इस अवसर पर मुरथल मंडल अध्यक्ष रिजकराम आंतिल, बलजीत, देवेंद्र, जोगेंद्र, रवि, अतर सिंह, जवाहर लाल आदि मौजूद रहे।
फोटो 01- विकास कार्यां का शुभारंभ करती कैबिनेट मंत्री कविता जैन।