{"_id":"65b93dee5b81394c1e0786eb","slug":"40-percent-farmers-did-crop-registration-on-the-portal-last-date-today-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113055-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पोर्टल पर 40 फीसदी किसानों ने कराया फसल पंजीकरण, अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पोर्टल पर 40 फीसदी किसानों ने कराया फसल पंजीकरण, अंतिम तिथि आज
Tue, 30 Jan 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। उपमंडल के 40 फीसदी किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रबी फसलों का पंजीकरण कराया है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। पोर्टल पर फसलों के पंजीकरण का आंकड़ा बढ़ाने के लिए मंगलवार को कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गांवों में जाकर पंजीकरण करेंगे।
खंड कृषि अधिकारी डॉ. आनंद ने बताया कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फसलों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। क्षेत्र में किसानों ने 1.67 लाख एकड़ में फसलें लगाई हुई हैं। कृषि अधिकारी मंगलवार को आहुलाना और कथूरा गांव में पंजीकरण नहीं करवाने वाले किसानों से मिले। अधिकारियों ने किसानों को पंजीकरण करवाने के लाभ बताए और उनकी फसलों का पोर्टल पर पंजीकरण किया। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. राजेंद्र मेहरा ने कहा कि पोर्टल आज बंद हो जाएगा। किसान बुधवार तक ही पोर्टल पर अपनी फसलें पंजीकृत कर सकेंगे।