फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   40 illegal encroachments removed from Firni, demolition carried out amid protests

Sonipat News: फिरनी से 40 अवैध कब्जे हटाए, विरोध के बीच की गई तोड़फोड़

Fri, 19 Sep 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Sep 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
40 illegal encroachments removed from Firni, demolition carried out amid protests
फोटो 24: सोनीपत के गांव फाजिलपुर में फिरनी पर नगर निगम की ओर से गिराए गए अवैध निर्माण। स्रोत: न
सोनीपत। नगर निगम की टीम ने वीरवार को फाजिलपुर गांव की फिरनी पर किए गए 40 अवैध कब्जों को हटवाया। लंबे समय से लोगों ने फिरनी पर अवैध निर्माण किया था। टीम ने अवैध रूप से बनाए गए दुकानों, चबूतरे, दीवारों और टिन शेड को हटाया। ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध किया लेकिन पुलिस बल के चलते सभी शांत हो गए।
विज्ञापन

इससे पहले टीम ने 2 अप्रैल को 16 पक्के निर्माण हटाए थे। लोगों के गुहार लगाने पर टीम ने दो दिन के लिए कार्रवाई काे रोक दी थी। फाजिलपुर में लोगों ने पंचायत की जमीन पर कब्जा कर लिया था। 100 लोगों ने पंचायत की जमीन पर पक्के निर्माण कर रखे हैं। यह जमीन गांव की फिरनी के पास स्थित है।
विज्ञापन

गांव के एक अधिवक्ता की तरफ से पंचायती जमीन को खाली करने के लिए वर्ष 2022 में लोकायुक्त के पास केस डाला गया था। केस की सुनवाई पूरी होने के बाद लोकायुक्त ने जनवरी 2025 नगर निगम को जमीन पर कब्जा लेने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने के चलते नगर निगम की तरफ से कब्जा कार्रवाई नहीं हो पाई थी। नगर निगम की टीम ने 2 अप्रैल को 16 अवैध कब्जे हटाए थे। वीरवार को नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए 40 पक्के निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया।

उपमंडल अभियंता मंजीत दहिया ने कहा कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई जारी रहेगी। लोगों के गुहार लगाने के बाद टीम ने दो दिन के लिए कार्रवाई को रोक दिया है। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता अजय निराला, वरिष्ठ नगर योजनाकार महिपाल व सहायक अभियंता मनजीत दहिया मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed