{"_id":"487dd922284f54af5d66fd345cadeba8","slug":"4-75-lakh-looted-including-textile-dealer-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी से कार सहित लूटे 4.75 लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी से कार सहित लूटे 4.75 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Thu, 13 Nov 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात मुरथल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने कपड़ा व्यापारी की कार के आगे कार अड़ाकर पिस्तौल के बल पर लुटेरे 4.75 लाख रुपये की नकदी, मोबाल और एटीएम कार्ड लूट ले गए। साथ ही बदमाशों ने हाथपांव बांधकर उसे गांव देवडू़ के पास एक गड्ढे में फेंक दिया।
वारदात यही नहीं रुकी। बदमाशों ने उसके एटीएम से भी साढ़े 46 हजार रुपये की नकदी निकाल ली। पुलिस ने इस संबंध में लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेलवे रोड गन्नौर निवासी राजकिशोर ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सोनीपत स्थित मिशन चौक पर जैन गारमेंट्स के नाम से कपड़े की दुकान है। वह मंगलवार देर शाम दुकान बंद कर कार से गन्नौर के लिए निकला था। इस दौरान उसके पास एक सप्ताह का दुकान का कैश करीब 4.68 लाख रुपये एक बैग में था। उसके पर्स में भी करीब आठ हजार रुपये थे।
विज्ञापन
जब वह मुरथल रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो इसी दौरान एक कार उसकी कार के आगे आकर रुकी। कार पर उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी थी। कार के रुकते ही उसमें से तीन युवक उतरकर उसके साथ झगड़ा करने लगे। इस दौरान उन्होंने उसको पीछे की सीट पर गिरा दिया और दो युवकों ने उसे दबोच लिया। एक युवक कार लेकर चल दिया। इस बीच उन्होंने उसकी कमीज से उसके हाथ और पैंट से पैर बांध दिए।
इतना ही नहीं जुराब से उसका मुंह बांध दिया। बदमाश उसे सुनसान स्थान पर गांव देवडू के नजदीक एक गड्ढे में फेंक गए। इस दौरान बदमाशों ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया। जिसमें आठ हजार रुपये, उसका लाइसेंस और एटीएम था। बदमाशों ने उसके एटीएम का पिन नंबर भी पूछ लिया।
वह उसकी कार और नकदी लेकर फरार हो गए। बाद में वह किसी तरह बंधन मुक्त हुआ और खेत में काम कर रहे किसानों को वारदात की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने राजकिशोर के बयान पर लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी।