{"_id":"613d02e58ebc3e3ee81c96db","slug":"4-70-lakh-rupees-cheated-from-woman-engineer-sonipat-news-rtk6236836167","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला इंजीनियर से 4.70 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला इंजीनियर से 4.70 लाख रुपये की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के सेक्टर-15 की रहने वाली इंजीनियर से गरीब बच्चों की सहायता व उनके लिए संस्था खोलने में मदद के नाम पर 4.70 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने एसपी को मामले की शिकायत दी। एसपी के आदेश पर सेक्टर-27 थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के सेक्टर-15 की रहने वाली कीर्ति ने बताया कि वह पेशे से इंजीनियर है। उनके पास 24 अगस्त को इंटरनेट से ऑनलाइन कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने बताया कि वह लंदन से बोल रहे हैं। उसने कहा कि वह भारत में गरीब बच्चों के लिए एक संस्था खोलना चाहते हैं। संस्था के माध्यम से खेलकूद स्कूल भी खोला जाएगा। साथ ही वह गरीब बच्चों को जूते व कपड़े भी देंगे। उन्होंने कीर्ति से उनकी मदद करने को कहा। उन्होंने बताया कि वह भारत में जूते और कपड़े कोरियर से भेज रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कीर्ति के घर का पता भी ले लिया। उन्हें कहा गया कि वह भारत आने के बाद सामान ले लेंगे और उसका खर्च उन्हें दे देंगे।
कीर्ति का आरोप है कि बाद में उसे एक नंबर से कॉल आई कि आपके लिए गरीब बच्चों के सामान का कोरियर आया है। इसके लिए उसने किसी विशाल का खाता नंबर दिया और उसमें पैसे डालने को कहा। उसने मदद के नाम पर 24 अगस्त को उक्त खाते में पहले 35 हजार व बाद में 85 हजार रुपये डाल दिए। शाम को सिक्योरिटी के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये और मांगे गए। वह किसी अक्षय चौहान के खाते में डलवा लिए। कीर्ति का आरोप है कि उसे एक वेबसाइट नंबर भी भेजा गया। जिसमें कोरियर उसके नाम दिखा रहा था। जिससे वह उनके झांसे में आ गई। उसके बाद 25 अगस्त को फिर से कॉल कर आठ लाख रुपये की मांग की गई। जिस पर उसने मामले से अपने पति को अवगत कराया। तब उन्हें शक हुआ कि उनके साथ कोई धोखाधड़ी कर रहा है। उन्होंने पैसे डालने से मना कर दिया। साथ ही मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में दी। जिस पर एसपी के निर्देश पर अब सेक्टर-27 थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
वर्जन -
महिला ने मामले की शिकायत एसपी कार्यालय में दी थी। जहां से जांच के लिए थाने में पहुंची है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। महिला की तरफ से दिए गए खातों के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
- इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27 सोनीपत।