फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana assembly elections 2019, wrestler yogeshwar dutt property details

हरियाणा विस चुनावः करोड़पति है सुरेंद्र पंवार, राजकुमार सैनी व योगश्वर दत्त, आंकड़ों पर एक नजर

Sat, 05 Oct 2019 02:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sat, 05 Oct 2019 02:51 PM IST
विज्ञापन
haryana assembly elections 2019, wrestler yogeshwar dutt property details
योगेश्वर दत्त - फोटो : social media
विधानसभा चुनाव में अंतिम दिन नामांकन करने वालों में कई नेताओं के पास करोड़ों की संपत्ति है। सुरेंद्र पंवार, राजकुमार सैनी, योगश्वर दत्त, निर्मल चौधरी जयतीर्थ दहिया करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। राजकुमार सैनी की आय पांच साल में जहां कम हुई है, वहीं उनकी संपत्ति बढ़ी है। बरोदा से नामांकन भरने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त के पास 4.5 किलो सोना है। जिसकी कुल कीमत 1.5 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें से 2.5 किलो सोना योगेश्वर दत्त के पास, 1.5 किलो सोना उनकी पत्नी के पास तो 400 ग्राम सोना उनके बेटे के पास है।
विज्ञापन


गाड़ियों के मामले में योगेश्वर अन्य सभी प्रत्याशियों से आगे हैं। योगेश्वर के पास कुल 5 गाड़ियां हैं। जिसमें से लग्जरी गाड़ियां भी शामिल हैं। उनके पास 17 लाख की फोर्ड एनडेवर, 41.95 लाख की ऑडी, 10.76 लाख की स्कोडा और 7.21 लाख की मारूति की एसएक्स-4 है, उनकी पत्नी के पास 31.99 लाख की फॉरच्यूनर भी है। योगेश्वर की आय 19.43 लाख रुपये है तो पत्नी की आय 2.51 लाख रुपये है। योगेश्वर के पास नकद 18 हजार तो पत्नी के पास 12 हजार हैं। दोनों के खाते में 39 लाख रुपये जमा हैं।
विज्ञापन


योगेश्वर की कुल चल संपत्ति 2.30 करोड़ की है, वहीं उनकी पत्नी के पास 94.61 लाख की संपत्ति है। अचल संपत्ति के तौर पर योगेश्वर के पास 3.65 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं 9.19 लाख रुपये का योगेश्वर दत्त पर लोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

राजकुमार सैनी की आय हुई कम

गोहाना से नामांकन दाखिल करने वाले लोसुपा सुप्रीमो राजकुमार सैनी की आय कम हुई है, हालांकि नकदी और बैंक बैलेंस बढ़ गया है। शुक्रवार को दाखिल किए गए शपथ पत्र के अनुसार राजकुमार सैनी की पत्नी समेत आय घटकर 25 लाख रह गई है। 2014 में लोकसभा चुनावों में दाखिल शपथपत्र के अनुसार उनकी और उनकी पत्नी की आय 27 लाख रुपये थी। कैश उनके पास कुल 16 लाख के करीब है जो पहले 12 लाख रुपये था। वर्ष 2014 में बैंक में 3 लाख थे और 65 लाख रुपये के करीब शेयर थे। उस समय उन्होंने 23 लाख रुपये कर्ज लोगों को दे रखा था।

सोना कुल 520 ग्राम था, जोकि 15.60 लाख रुपये का था। उनकी कुल चल संपत्ति 4 करोड़ से अधिक की थी, अचल संपत्ति 8.85 करोड़ की थी। अब बैंक में कुल 12 लाख के करीब जमा हैं। जबकि उधार दी हुई रकम 1 करोड़ रुपये पार कर गई है। गाड़ी अभी भी माइक्रा ही इनके नाम है। सोना कुल 30 ग्राम बढ़कर 550 ग्राम हो गया है। चल संपत्ति 5 करोड़ की है तो अचल संपत्ति 10.35 करोड़ रुपये की हो गई है। 2014 में राजकुमार सैनी पर 2 करोड़ से अधिक का लोन था, जोकि अब 1.23 करोड़ रुपये रह गया है।

सुरेंद्र पंवार की आय बढ़ी
कांग्रसी सुरेंद्र पंवार की वार्षिक आय अब 1.43 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी की आय 12.72 करोड़ रुपये है। उनके और उनकी पत्नी के पास कुल कैश 2.5 लाख रुपये हैं। बैंक में दोनों के पास 26 लाख रुपये हैं। हालांकि ये दोनों कुल 2 करोड़ रुपये के शेयर के मालिक हैं। दोनों ने 7 करोड़ रुपये से अधिक की रकम उधार दे रखी है, वहीं इससे कुछ ज्यादा रकम इन पर लोन व उधार है। दोनों पति-पत्नी के पास कुल मिलाकर 900 ग्राम सोना है। जिसकी कीमत 37 लाख से अधिक है। सुरेंद्र पंवार की चल संपत्ति 7.31 करोड़ की है और उनकी पत्नी की 3.34 करोड़ की है।

अचल संपत्ति उनकी 12.84 करोड़ तो पत्नी की 4 करोड़ है। वर्ष 2014 में सुरेंद्र पंवार की आय 39 लाख थी। उनके पास 1.08 लाख रुपये कैश थे, वहीं इनकी पत्नी के पास 74,735 रुपये कैश थे। सुरेंद्र पंवार के बैंक अकाउंट में 29 लाख और उनकी पत्नी के खाते में 1.5 लाख रुपये जमा थे। सोने के आभूषण सुरेंद्र पंवार के पास 362 ग्राम व उनकी पत्नी के पास 549 ग्राम ही थे। सुरेंद्र पंवार स्वयं 13.65 करोड़ रुपये की जायदाद के मालिक थे तो उनकी पत्नी 4.51 करोड़ रुपये की जायदाद की मालकिन थी।

 

करोड़ों की संपत्ति के मालिक राजकुमार शर्मा और जयतीर्थ दहिया

राई से लोसुपा प्रत्याशी राजकुमार शर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी जयतीर्थ दहिया भी संपत्ति के मामले में किसी से पीछे नहीं है। राजकुमार शर्मा जहां पत्नी समेत करीब 7 करोड़ रुपये की चल और 4 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक हैं। वहीं जयतीर्थ दहिया पत्नी समेत 2.5 करोड़ की चल व 7.60 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक हैं। राजकुमार शर्मा की वार्षिक आय 27.12 लाख है तो जयतीर्थ की 15.42 लाख रुपये है। राजकुमार शर्मा के पास 1.5 करोड़ रुपये के शेयर हैं तो जयतीर्थ के बैंक खातों में 65 लाख से अधिक की नकदी है।

निर्मल की आय में इजाफा तो पति की दोगुनी हुई
गन्नौर से भाजपा प्रत्याशी निर्मल चौधरी की आय 2.83 लाख और पति सुरेंद्र की आय 9.48 लाख है। निर्मल के पास कुल नकदी 1 लाख 10 हजार 400 व सुरेंद्र के पास 1 लाख 45, 800 रुपये हैं। चल संपत्ति 15,11, 222 व उनके पति के पास 17, 56, 062 है। अचल संपत्ति में निर्मल चौधरी के पास 25 लाख व उनके पति सुरेंद्र के पास 87 करोड़ 74 लाख रुपये की संपत्ति है। वहीं वर्ष 2014 की बात करें तो निर्मल चौधरी की आय 1.84 लाख थी और सुरेंद्र की आय 4.87 लाख थी।

इसके अलावा निर्मल के पास नकदी के तौर पर 2 लाख तो पति के पास 3 लाख रुपये थे। चल संपत्ति उस समय निर्मल के पास 33.5 लाख थी और पति के पास 74.71 लाख थी। दूसरी ओर अचल संपत्ति के मामले में निर्मल के पास कुछ नहीं था तो पति के पास 72.35 करोड़ की संपत्ति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed