फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   38 thousand rupees, mobile, debit card and clothes looted by showing pistol to the canter driver

कैंटर चालक को पिस्तौल दिखाकर 38 हजार रुपये, मोबाइल, डेबिट कार्ड और कपड़े लूटे

Sat, 18 Jun 2022 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
38 thousand rupees, mobile, debit card and clothes looted by showing pistol to the canter driver
नेशनल हाईवे-334 बी पर गांव रोहणा के पास चार बदमाशों ने कैंटर चालक को पिस्तौल दिखाकर 38 हजार रुपये, मोबाइल, डेबिट कार्ड और उसके कपड़ों से भरा बैग लूट लिया। बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। विरोध करने पर उन्होंने कैंटर चालक की पिटाई भी की। पुलिस ने कैंटर चालक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के जिला एटा के गांव नगला वैनी निवासी अखिलेश कुमार ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह कैंटर चलाता है। वीरवार रात को वह हसनगढ़ के सोमानी वेयरहाउस से सामान लादकर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिला जा रहा था। रात करीब 12 बजे जब वह एनएच-334 बी पर रोहणा गांव के पास पहुंचा तो एक बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने अपनी बाइक को उसके कैंटर के आगे अड़ाकर उसे रोक लिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल दान दी। तीन अन्य ने डंडों से पिटाई शुरू कर दी। बदमाश उससे उसका बैग व मोबाइल छीनकर लिया। अखिलेश ने बताया कि उसके बैग में 38 हजार रुपये, कपड़े, डायरी, ड्राइविंग लाइसेंस व डेबिट कार्ड था। बदमाश उससे लूटपाट करने के बाद गांव की तरफ भाग गए। अखिलेश ने लूट के बारे में कैंटर मालिक को बताया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed