फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पद्मावती फिल्म के विरोध में सड़क पर उतरे राजपूत व हिंदू संगठन, पुतला फूंककर जताया रोष

पद्मावती फिल्म के विरोध में सड़क पर उतरे राजपूत व हिंदू संगठन, पुतला फूंककर जताया रोष

Sun, 19 Nov 2017 02:22 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
पद्मावती फिल्म के विरोध में सड़क पर उतरे राजपूत व हिंदू संगठन, पुतला फूंककर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत।
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर सोनीपत में भी विरोध शुरू हो गया है। शनिवार को राजपूत समाज के नेतृत्व में विभिन्न हिंदू संगठनों ने शहर में विरोध मार्च निकाला। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने सुभाष चौक पर फिल्म से जुड़े कलाकारों के पुतले भी फूंके। इस दौरान जमकर नारेबाजी की तथा फिल्म को रिलीज नहीं होने देने की सरकार से मांग की।
बता दें कि संजय लल्ीला भंसाली की फिल्म पद्मावती जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म राजपूत रानी पद्मावती के जीवन पर आधारित है। परंतु फिल्म के ट्रेलर आने के बाद राजपूत समाज लगातार फिल्म का विरोध कर रहा है। राजपूत समाज का आरोप है कि फिल्म में रानी पद्मावती के चरित्र व इतिहास को गलत ढंग से दर्शाया गया है। इसके कारण उनकी भावनाओं को काफी ठेस पहुंची है। फिल्म के विरोध में राजस्थान में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सोनीतप में फिल्म के विरोध में क्षत्रिय राजपूत महासभा के नेतृत्व में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, मानवाधिकार सरक्षंण संघ, भारतीय किसान संघ आदि संगठनों ने विवेकानंद चौक से विरोध मार्च शुरू किया। विरोध मार्च दिल्ली रोड से गीता भवन चौक, रेलवे रोड से होते हुए सुभाष चौक पर समाप्त हुआ। सुभाष चौक पर प्रदर्शनकारियों ने फिल्म में किरदार निभाने वाले शाहिद कपूर, रणबीर सिंह व दीपिका पादुकोण का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सुभाष चौक पर काफी समय तक जाम जैसी स्थिति भी बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय राजपूत महासभा के प्रधान चरण सिंह चौहान का कहना था कि रानी पद्मावती का जो चित्रण फिल्म में किया गया है, वह मर्यादा के खिलाफ है। इतिहास के साथ छेड़छाड़ करना पूरी तरह से गलत है। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। राजपूत समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। सरकार को फिल्म पर रोक लगानी चाहिए।

इस दौरान सतपाल चौहान, डॉ. सुभाष शिशौदिया, आदित्य रोहिल्ला, विकास मंगला, सुभाष गुप्ता, रणधीर चौहान, कुंवर कुनाल जीत सिंह, ओमप्रकाश राणा, संजय, सुनील चौहान, फूलकंवर चौहान, देशराज, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed