फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अल्ट्रासाउंड न होने पर नागरिक अस्पताल में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

अल्ट्रासाउंड न होने पर नागरिक अस्पताल में महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 19 Aug 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड न होने पर नागरिक अस्पताल में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
अल्ट्रासाउंड न होने पर नागरिक अस्पताल में महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सोनीपत। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को रेडियोलॉजिस्ट की कोर्ट एवीडेंस के चलते अल्ट्रासाउंड न होने से परेशान महिलाओं और उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया गया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब भी वे अल्ट्रासाउंड करने के लिए अस्पताल में आती है तो यहां पर कई बार रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिलता। कई बार उन्हें अल्ट्रासाउंड के लिए बार-बार डेट दी जाती है। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है। उनकी समस्या की तरफ अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके बाद महिलाओं अपने परिजनों के साथ हंगामा करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. जेएस पूनिया से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। तभी सिविल सर्जन ने पीएमओ को मौके पर बुलाया और महिलाओं की समस्या का समाधान करने की बात कही। इस पर पीएमओ डॉ. सीपी अरोड़ा ने कहा कि रेडियोलॉजिस्ट आज कोर्ट एवीडेंस पर गया हुआ है। इसके लिए अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाए। रेडियोलॉजिस्ट के कोर्ट से आने पर जरूरतमंद महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करवा दिए जाएंगे। उनकी आश्वासनों के बाद महिलाएं शांत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed