{"_id":"593983044f1c1b8c5c8b4597","slug":"31496941316-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की समय से पहले की रोपाई, 3 एकड़ फसल नष्ट कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की समय से पहले की रोपाई, 3 एकड़ फसल नष्ट कराई
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की समय से पहले की रोपाई, 3 एकड़ फसल नष्ट कराई
गन्नौर। सरकार ने 15 जून से पहले धान की फसल की रोपाई करने पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद किसान रोपाई करने से बाज नहीं आ रहे। ऐसे में सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने वाले किसानों के खिलाफ कृषि विभाग कार्रवाई करने में जुट गया है। खंड कृषि अधिकारी सूरजभान व एडीओ संदीप बजाज ने कार्रवाई करते हुए किसानों की फसल पर ट्रैक्टर चला कर उसे उखाड़ दिया। खंड कृषि अधिकारी सूरजभान ने बताया की चिरस्मी व गढ़ी कला में दो किसानों ने तीन एकड़ में धान की फसल की रोपाई कर रखी थी, जिसे ट्रैक्टर से उखाड़ दिया गया है। बताया कि 15 जून से पहले धान की रोपाई करना भूमिगत जल संरक्षण अधिनियम 2009 की धारा 6 की अवहेलना है।