{"_id":"68cc6dea7dca0626df092f61","slug":"300-people-got-their-health-checked-in-the-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1001-142465-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शिविर में 300 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शिविर में 300 लोगों ने कराई स्वास्थ्य की जांच
Fri, 19 Sep 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12: सोनीपत के खरखौदा स्थित उपमंडल नागरिक अस्पताल में शिविर के दौरान विधायक पवन खरखौदा पात्
- फोटो : संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। सशक्त नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत वीरवार को आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 300 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। इसका उद्घाटन विधायक पवन खरखौदा ने किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए शिविर लगाया गया।
शिविर में त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. चैतन्य व डाॅ. तानिया, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ डाॅ. अंकित व डाॅ. पारुल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. शुभम, कार्यकारी एसएमओ डाॅ. नवीन, डाॅ. नमन व डाॅ. धीरज, डाॅ. प्रमिला और सुनील खोखर ने जांच की। 130 लोगों की मधुमेह, रक्तचाप, मोतियाबिंद और मलेरिया की जांच की गई।
मरीजों को आवश्यक दवाएं दी गईं। शिविर के दौरान पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड भी वितरित किए गए, जिससे उन्हें आगे मुफ्त उपचार का लाभ मिल सकेगा। वहीं, आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड सौंपते हुए पात्र लोगों में बांटने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर प्रताप, देवेंद्र, अनिल रंगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विधायक ने अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान कर्मचारियों ने संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। एक्स-रे रूम में कंप्यूटर व एयर कंडीशनर व लैब में आई हुई मशीनों के लिए किट उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक पवन खरखौदा ने सिविल सर्जन को फोन कर संसाधन उपलब्ध कराने की बात कही।