फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   30 workers escaped and saved their lives

Sonipat News: होते रहे धमाके, 30 श्रमिकों ने भागकर बचाई जान

Fri, 16 Oct 2026 02:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
30 workers escaped and saved their lives
सोनीपत। गांव बारोटा के पास लीजेंड पॉलीफॉर्म प्राइवेट लिमिटेड गद्दा फैक्टरी में वीरवार तड़के लगी भीषण आग ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। आग की चपेट में आने से चाचा कैलाश (34) और भतीजे सुनील (19) की मौत हो गई। वहां के 30 श्रमिकों ने भागकर जान बचाई जबकि फोम में धमाके होते रहे।
विज्ञापन

दोनों के शवों के बजाय तलाशी के दौरान कंकाल मिले हैं। पहचान की पुष्टि अब डीएनए जांच से होगी। बताया जा रहा है कि फैक्टरी के दो में से एक ही गेट खुला था। टिन शेड से बनी फैक्टरी पूरी तरह भरभरा कर गिर गई।
विज्ञापन

वीरवार तड़के फैक्टरी में आग लगने के दौरान करीब 36 श्रमिक काम कर रहे थे। आग तेजी से फैलने पर करीब 30 श्रमिकों ने बाहर भागकर जान बचाई जबकि कैलाश और सुनील अंदर गोदाम में ही फंस गए। उनके साथ गोदाम में प्रेम सागर, राजेश व पवन भी फंसे थे। प्रेम सागर 75 फीसदी, राजेश 55 फीसदी और पवन 30 फीसदी तक झुलसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed