फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   30 tonnes of goods stolen from aluminium die casting factory

Sonipat News: एल्युमीनियम डाई कास्टिंग फैक्टरी से 30 टन माल चोरी

Mon, 03 Mar 2025 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Mar 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
30 tonnes of goods stolen from aluminium die casting factory
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी के कर्मी पर ट्रांसपोर्ट कंपनी के चालक संग मिलकर 30 टन माल चोरी करने का आरोप लगा है। कंपनी के एचआर ने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गुरुग्राम के सेक्टर-10ए निवासी अमिताभ मोदगिल ने पुलिस को बताया कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में एचआर हैं। फैक्टरी में एल्युमीनियम डाई कास्टिंग का काम होता है। कंपनी में बिहार के जिला रोहतास के गांव दही गणा नपोलि का संजय कार्यरत है। वहीं यूपी के जिला फिरोजाबाद का शेर सिंह कंपनी से गाड़ी में मॉल लेकर जाता है। वह लवकुश ट्रांसपोर्ट कंपनी के माध्यम से उनसे जुड़ा है। अमिताभ ने बताया कि फैक्टरी की तरफ से एलुमिनियम पार्ट खरीदने और बेचने का काम होता है। छह-सात माह से कागजात में माल कम हो रहा था। जिससे हम स्क्रैप खरीदते हैं उसके मॉल में 27 फरवरी को हमारी फैक्टरी के दो पिस्टन पार्ट मिले। इस पर शक बढ़ गया। पता लगा कि 20 फरवरी को संजय ने फैक्टरी के अंदर रखे पार्ट को शेर सिंह के साथ मिलीभगत कर गाड़ी में लोड कर बाहर भेज दिया। जांच में पता लगा कि अब तक करीब 30 टन माल गायब हो चुका है। दोनों पर ही चोरी का शक जताया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed