{"_id":"620eb22601bba56f801fd943","slug":"283-students-of-9th-and-11th-applied-for-cycle-in-the-fair-sonipat-news-rtk6387341168","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में 9वीं व 11वीं के 283 विद्यार्थियों ने किया साइिकल के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में 9वीं व 11वीं के 283 विद्यार्थियों ने किया साइिकल के लिए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा विभाग की तरफ से मॉडल टाउन स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइकिल मेला लगाया गया। इसमें करीब 500 अभिभावक पहुंचे। 283 विद्यार्थियों ने साइकिल के लिए आवेदन किया। साइकिल मेले में महज एक ही विक्रेता पहुंचा। इस कारण अभिभावकों व अभिभावकों को साइकिल के ज्यादा विकल्प नहीं मिले। नतीजतन ज्यादातर अभिभावक बिना आवेदन के ही लौट गए। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की तरफ से शहर के छह प्रमुख साइकिल विक्रेताओं को मेले के लिए आमंत्रित किया गया था।
शिक्षा विभाग की तरफ से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाऊन में वीरवार को जिला स्तर पर साइकिल मेला लगाया गया। साइकिल खरीदने के लिए 283 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। मेले में साइकिल खरीदने के लिए ब्लॉक स्तर से भी काफी संख्या में विद्यार्थी अभिभावकों के साथ पहुंचे थे।
ज्यादा दाम को लेकर नाखुश दिखे अभिभावक
योजना के अनुसार, 20 इंच की साइकिल खरीदने पर विद्यार्थी के खाते में 3100 रुपये, जबकि 22 इंच की साइकिल पर 3300 रुपये भेजे जाने हैं। मेले में मौजूद ज्यादातर साइकिलों के दाम साढ़े चार हजार से 6 हजार रुपये तक हैं। ऐसे में साइकिल खरीदने के लिए अभिभावकों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा। मेले में पहुंचे अभिभावकों ने दामों को लेकर नाराजगी जताई। हालांकि शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभिभावक अन्य विक्रेताओं से भी साइकिल खरीद सकते हैं और उसका बिल जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
8.66 लाख का बजट किया था निर्धारित
साइकिल मेले के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के लिए 8.66 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया था। विभागीय अधिकारी आनंद प्रकाश की देखरेख में मेला आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि यह मेला कक्षा 9वीं व 11वीं में पढ़ने वाले अनुसूचित जाति के उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जो स्कूल में दो किलोमीटर या इससे अधिक दूर से आते हैं। मेले में पात्र छात्र-छात्रा के माता-पिता द्वारा एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) प्रधान व संबंधित स्कूल के मुखिया की उपस्थिति में साइकिल के लिए आवेदन किया जाना था।
वर्जन
साइकिल मेले के लिए छह साइकिल विक्रेताओं को आमंत्रित किया गया था। मेले में सिर्फ एक विक्रेेता ही पहुंचा। विद्यार्थियों ने साइकिल के जो मॉडल चुने हैं, उनके आवेदन करवाए गए हैं। विक्रेता द्वारा जितनी साइकिल बिक्री हुई हैं, उनकी लिस्ट व बिल विद्यालय मुखिया को दिया, जिसके आधार पर पात्र विद्यार्थियों के खाते में राशि भेजी जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह, डीएसएस, डीईओ कार्यालय, सोनीपत